एक्सप्लोरर

Border 2 BO Day 21:तीसरे थर्सडे भी ‘बॉर्डर 2’ ने दिखाया दम, खूब छापे नोट, अब तोड़ेगी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection Day 21: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं इस फिल्म ने 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को भी शानदार कमाई की है.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को गुरुवार, 12 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुए तीन हफ़्ते पूरे हो चुके हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ हुई थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सक्सेसफुली कमाई कर रही है. वहीं अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी यह वॉर ड्रामा पहले ही साल 2026 की बॉलीवुड की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है. इसने अपनी इमोशनल कहानी और ओरिजिनल फ़िल्म से मज़बूत नॉस्टैल्जिक कनेक्शन के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन कितनी कमाई की है?

‘बॉर्डर 2’ ने 21वें दिन कितना किया कलेक्शन?
बॉर्डर फ्रैंचाइज़ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ से न केवल सनी देओल ने दमदार अवतार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया है, बल्कि वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को जोड़कर कलाकारों की टीम को भी बढ़ाया है. ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला और 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की धुआंधार कमाई कर डाली. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 68.72 फीसदी की गिरावट के बाद 70.15 करोड़ कमाए.

फिल्म की तीसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो इसने 15वें दिन 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़, 17वें दिन 7.25 करोड़, 18वें दिन 2 करोड़, 19वें दिन 2.5 करोड़ और 20वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 1.75 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 21 दिनों की कुल कमाई अब 317.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बॉर्डर 2’ तोड़ने वाली है ऋतिक की फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने बेशक तीसरे हफ्ते में कम कमाई की है लेकिन ये अब भी कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है. ये फिल्म 21 दिनों में 317 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब ये ऋतिक रोशन की साल 2019 की ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर के 318.01 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर है. चौथे शुक्रवार को फिल्म ये उपलब्धि भी हासिल कर लेगी. 

‘बॉर्डर 2’ के बारे में
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी,मोना सिंह, मेधा राण और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget