एक्सप्लोरर

बोनी कपूर ने PM Modi को बताया 'वर्ल्ड लीडर', तारीफ में बोले- 'उनकी बदौलत हर फील्ड में तरक्की हुई'

Boney Kapoor Praises PM Modi: बोनी कपूर ने पीएम मोदी को एक दूरदर्शी नेता बताया. फिल्म मेकर ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नजरिए ने भारत की ग्लोबल सिचुएशन को बदल दिया है.

Boney Kapoor Praises PM Modi: फिल्म मेकर बोनी कपूर ने बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने भारत को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. इस दौरान बोनी कपूर ने पीएम मोदी को एक दूरदर्शी नेता बताया, जिनके दूरदर्शी नजरिए ने भारत की ग्लोबल सिचुएशन को बदल दिया है और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत किया है.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'नरेंद्र मोदी सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं और इसके लिए पूरे देश की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. मैं देश की तरफ से पीएम मोदी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं क्योंकि वो सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि मुझे लगता है कि वो एक वर्ल्ड लीडर हैं. वो एक दूरदर्शी, गतिशील प्रधानमंत्री हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद से वो लगातार मजबूत होते गए हैं.'

'हम किसी भी देश में बहुत गर्व के साथ चलते हैं'
बोनी कपूर ने आगे कहा- 'आज हम दुनिया के किसी भी शहर, किसी भी देश में बहुत गर्व के साथ चलते हैं. ये सब उनकी दूरदृष्टि और हमारे देश को उनके दिए गए नेतृत्व की बदौलत है. हमने हर फील्ड में तरक्की की है. आज भारत शायद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हमने अभी-अभी जापान को पीछे छोड़ा है और बहुत जल्द हम शायद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे. ये उनका विजन है.' 

पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बातें
फिल्म मेकर ने आगे कहा, 'वो (पीएम मोदी) ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो सिर्फ आज के बारे में सोचते हैं. वो फ्यूचर के बारे में सोचते हैं. ये उनकी लीडरशिप पहचान है. हमने देश के पूरे बुनियादी ढांचे में सुधार किया है. कई जगहों पर एयरपोर्ट बनाए गए हैं. मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ी है. इसके अलावा, सबसे अहम बात ये है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल-370 को खत्म किया. इसके लिए हिम्मत की जरूर थी. पीएम मोदी ने सब कुछ संभाला और कंट्रोल किया है. जहां तक उस खास पहलू का सवाल है, वहां कोई विद्रोह नहीं हुआ है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 3 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 3 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget