एक्सप्लोरर

'जयेशभाई जोरदार' से जुड़े बोमन ईरानी, रणवीर सिंह के पापा का निभाएंगे किरदार

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता बोमन ईरानी इन दिनों चर्चा में हैं. आने वाली फिल्म में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के पिता के रूप में होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. फिल्म का निर्माण यशराज बैनर के तले हो रहा है.

मुंबई: रुपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुके बोमन ईरानी इस बार रणवीर सिंह के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म का नाम है ‘जयेशभाई जोरदार’. फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि ये हास्य-ड्रामा पर आधारित होगी.

बोमन ईरानी ने बताया फिल्म को स्पेशल प्रोजेक्ट

बोमन ईरानी यशराज बैनर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को स्पेशल प्रोजेक्ट करार देते हैं. उन्होंने कहा, “फिल्म का हिस्सा बनने पर उन्हें काफी खुशी है. जहां तक फिल्म की स्क्रिप्ट की बात है तो मैं आपको बता दूं कि इसकी स्क्रिप्ट काफी मंझी हुई है. स्क्रिप्ट को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म भी काफी बढ़िया होगी.” बोमन ईरानी को यकीन है कि पर्दे पर आने के बाद फिल्म दर्शकों के दिलों को छू लेगी.”

दिव्यांग ठक्कर ने फिल्म जयेशभाई जोरदार को डायरेक्टर किया है. उनके मुताबिक, गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में रणवीर सिंह जयेशभाई की भूमिका अदा करेंगे. इसमें रणवीर सिंह महिला सशक्तिकरण के पुरोधा के तौर पर दिखाई देंगे.

बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ के बाद बोमन ईरानी का ये दूसरा प्रोजेक्ट है. कबीर खान निर्देशित फिल्म ’83’ क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है.

10 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म से दर्शक कपिल देव के जीवन से जुड़ी घटनाओं से रुबरु होंगे.

दूसरी बार रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव पर बोमन ईरानी ने कहा, “रणवीर अपने काम में निपुण हैं. उनके साथ काम करने पर ऊर्जा मिलती है. शूटिंग के समय बेहतरीन शॉट देने में रणवीर पूरी ताकत लगा देते हैं. ऐसे लोगों के साथ काम करने का अनुभव गजब का होता है.”

जयेशभाई जोरदार के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा बताते हैं, “बोमन ईरानी का बॉडी लैंग्वेज अपने आप में बहुत कुछ कहता है. ऐसे मंझे हुए कलाकार को फिल्म का हिस्सा बनाकर हम काफी रोमांचित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. पर्दे पर बोमन ईरानी को पिता के रूप में जबकि रणवीर को पुत्र के तौर पर देखना अपने आप में एक अलग ही अनुभव होगा.”

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- कलेक्शन
शाहरुख खान की 'किंग' से नहीं होगा अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लैश, आगे बढ़ी रिलीज डेट
शाहरुख खान की 'किंग' से डर गए अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' के मेकर्स, टल गई रिलीज
'दृश्यम 3' से अजय देवगन ने रचा इतिहास, कोविड के बाद तीन हिट देने वाले बने बॉलीवुड के पहले एक्टर
'दृश्यम 3' से अजय देवगन ने रचा इतिहास, कोविड के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले एक्टर
नाना पाटेकर की मौत पर 'शैतान' बोलने वाली तनुश्री दत्ता कौन हैं?
नाना पाटेकर की मौत पर 'शैतान' बोलने वाली तनुश्री दत्ता कौन हैं?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget