एक्सप्लोरर

सोनम कपूर की शादी में एक ही छत के नीचे नजर आए Ex-Lovers ऐश्वर्या - सलमान

सोनम कपूर के रिसेप्शन में कई ऐसे सेलेब्स पहुंचे जो अक्सर एक दूसरे का सामना करने से बचते हैं. यहां हम उन स्टार्स की बात कर रहे हैं जिनका कभी न कभी एक दूसरे से कोई रिश्ता रहा है या फिर अफेयर को लेकर खबरों में आए हैं. आइए आपको इन्हीं जोड़ियों के बारे में बताते हैं.

नई दिल्ली: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी. मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन सभी फंक्शन्स में सितारों का आना जाना लगा रहा. अगर कुछ स्टार्स को छोड़ दें तो अनिल कपूर की बेटी की शादी में लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री मौजूद थी. फिर हम बात करें तीनों खान्स की या फिर खिलाड़ी कुमार और बच्चन परिवार की, फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारे दूल्हा-दुल्हन को आर्शीवाद देने पहुंचे. इतनी बड़ी संख्या में सेलेब्स का पहुंचने का एक कारण कपूर फैमिली के इंडस्ट्री के लोगों से अच्छे रिश्ते भी हैं. वैसे तो इस शादी में सबकुछ बड़ा अच्छा-अच्छा था. लेकिन इस शादी में एक घटना अजीब घटी और यकीनन इससे कई सितारे असहज भी हुए होंगे. दरअसल, सोनम कपूर के रिसेप्शन में कई ऐसे सेलेब्स पहुंचे जो अक्सर एक दूसरे का सामना करने से बचते हैं. यहां हम उन स्टार्स की बात कर रहे हैं जिनका कभी न कभी एक दूसरे से कोई रिश्ता रहा है या फिर अफेयर को लेकर खबरों में आए हैं. आइए आपको इन्हीं जोड़ियों के बारे में बताते हैं.

सलमान खान- ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी के बारे में भला कौन नहीं जानता. कपूर फैमिली के सलमान खान और बच्चन परिवार दोनों से ही बेहद अच्छे रिश्ते हैं. रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन तो नहीं पहुंचे लेकिन बेटी श्वेता, बेटा अभिषेक और बहू ऐश्वर्या दूल्हा- दूल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे. सोनम कपूर की शादी में एक ही छत के नीचे नजर आए Ex-Lovers ऐश्वर्या - सलमान श्वेता बच्चन नंदा अकेले ही रिसेप्शन में पहुंची थी तो वहीं ऐश और अभि दोनों साथ में रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंचे. वहीं, अगर सलमान की बात करें तो सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 की एक्ट्रेस जैकलीन के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे. अब रिसेप्शन में इन दोनों का आमना-सामना हुआ या नहीं ये तो कह पाना जरा मुश्किल है. लेकिन ये दोनों एक दूसरे के सामने आना तो दूर बल्कि बात करना भी पसंद नहीं करते. ऐसे में दोनों का एक ही छत के नीचे मौजूद होना इन दोनों के ही लिए बड़ा असहज रहा होगा.

करिश्मा- अभिषेक और रानी मुखर्जी 

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अफेयर की खबरें तो एक वक्त पर मीडिया के गलियारों में आम थी, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और हमेशा दोनों एक दूसरे को अच्छे दोस्त बताया. रानी मुखर्जी सिर्फ अभिषेक के ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के भी काफी करीब थीं और कई फिल्मों में साथ नजर भी आए. लेकिन अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर करना शुरू कर दिया. सोनम कपूर की शादी में एक ही छत के नीचे नजर आए Ex-Lovers ऐश्वर्या - सलमान वहीं, अगर करिश्मा और अभिषेक की बात करें तो एक वक्त था जब दोनों शादी करने वाले थे और सगाई भी कर ली थी. लेकिन दोनों की सगाई टूट गई और उस दिन के बाद से दोनों ही ने एक दूसरे को इग्नोर करना शुरू कर दिया. आलम ये है कि आज इतने साल बाद भी ये दोनों एक दूसरे न तो बात करते हैं और न ही साथ कभी नजर आते हैं. ऐसे में सोनम कपूर के रिसेप्शन में इन तीनों का एक साथ होना सिर्फ इन तीनों के लिए नहीं बल्कि इनके रिश्तेदारों तक के लिए थोड़ा असहज तो रहा ही होगा.

शाहिद कपूर- करीना कपूर

सोनम की शादी में बॉलीवुड का एक और कपल था जो कभी साथ जीने-मरने की कसमें खाया करता था और आज एक-दूसरे के साथ नजरें मिलाना तक पसंद नहीं करता. करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी सोनम के रिसेप्शन में पहुंचे थे. सोनम कपूर की शादी में एक ही छत के नीचे नजर आए Ex-Lovers ऐश्वर्या - सलमान करीना अपनी बहन करिश्मा और पति सैफ अली खान के साथ पहुंचे थे तो वहीं, शाहिद पत्नी मीरा कपूर के साथ. ये शायद पहला मौका है जब दोनों ने ही अपने-अपने जीवन साथी के साथ एक दूसरे के सामने आए हों. अब रिसेप्शन पार्टी में दोनों का आमना सामना हुआ या नहीं ये कह पाना तो फिलहाल मुश्किल है. लेकिन थोड़ा कॉन्शियस तो ये दोनों ही एक दूसरे को देखकर हुए होंगे.

अक्षय कुमार - शिल्पा शेट्टी

वैसे तो अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की प्रेम कहानी अब बीते जमाने की बात हो चुकी है और दोनों ही एक दूसरे को भूलकर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. ऐसे मौके कम ही देखे गए हैं जब शिल्पा और अक्षय एक ही छत के नीचे दिखाई दिए हों. सोनम कपूर की शादी में एक ही छत के नीचे नजर आए Ex-Lovers ऐश्वर्या - सलमान शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ सोनम-आनंद के रिसेप्शन में पहुंची थी तो अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे और सोनम-आनंद को उनके आने वाले नए जीवन को लेकर शुभकामनाएं दी. देखें सोनम के रिसेप्शन का वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget