एक्सप्लोरर

घर से भागी, दर-दर भटकी, धोखे मिले...फिर भी खुद के दम पर बनाया बड़ा नाम, जानें कौन हैं वो

Bollywood Queen Birthday Special: फिल्म को हिट करने के लिए लीड एक्टर होना जरूरी होता है लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस बात को गलत साबित किया. उनकी फिल्में बिना बड़े एक्टर के भी हिट होती हैं.

Kangana Ranaut Birthday Special: भारतीय सिनेमा की फिल्मों में लीड एक्टर के कंधों पर फिल्म को हिट कराने की जिम्मेदारी होती है. लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ने इस बात को गलत साबित किया और खुद के दम पर फिल्मों को हिट कराया है. वैसे तो इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है लेकिन यहां बात बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की करने जा रहे हैं.

जी हां, कंगना रनौत ऐसी धाकड़ एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया जिसके लिए लोग तरसते हैं. कंगना रनौत 23 मार्च यानी आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

कंगना रनौत का फैमिली बैकग्राउंड

23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी गांव में जन्मीं कंगना रनौत की परवरिश मनाली के छोटे से गांव मंडी में ही हुई. कंगना राजपूत घराने की हैं और वहां का माहौल कैसा हुआ करता था इसके बारे में एक्ट्रेस ने ही बताया था. कंगना कुछ साल पहले आप की अदालत जैसे बड़े शो में आई थीं जहां एंकर रजत शर्मा ने उनसे उनके शुरुआती समय के बारे में पूछा था.


घर से भागी, दर-दर भटकी, धोखे मिले...फिर भी खुद के दम पर बनाया बड़ा नाम, जानें कौन हैं वो

कंगना ने कहा था, 'मैं रूढ़ीवादी घर से हूं, जहां लड़कियों को पराया धन माना जाता है और लड़कों की हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जाता है. हमारे घर का माहौल भी ऐसा ही था लेकिन मैं इस प्रथा तो तोड़ना चाहती थी. जब मैं 15 साल की हुई तो मुझे दिल्ली जाने का मौका मिला और मैं घर से कुछ करने के इरादे से निकल गई.'

कंगना ने इस शो में स्वीकार किया था कि वो फिल्मों में काम करेंगी या नहीं वो ये बात तब नहीं जानती थीं. बस वो अपना नाम बनाना चाहती थीं जिससे उनके पैरेंट्स कह सकें कि लड़कियां भी कुछ कर सकती हैं. दिल्ली में वो अपनी एक दोस्त के यहां रहती थीं और थिएटर ज्वाइन कर ली थीं.

कंगना रनौत का संघर्ष कैसा था?

इसी इंटरव्यू में कंगना रनौत ने अपने मुंबई के संघर्षों के बारे में बताया था. थिएटर की तरफ से कुछ लड़कियों को एक किसी विज्ञापन के लिए मुंबई जाना था. लड़कियों के इस ग्रुप में कंगना भी शामिल थीं. इस विज्ञापन शूट के दौरान ही उनपर अनुराग बासु की नजर पड़ी. उन्होंने ही कंगना को पहली फिल्म गैंगस्टर में लिया था.

कंगना बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में आईं उस दौरान एक एक्टर ने उनकी शुरुआती समय में मदद की थी. आपकी अदालत में कंगना रनौत ने उस एक्टर का नाम आदित्य पंचोली बताया था. एक्ट्रेस ने कहा कि वो उम्र में उनसे काफी बड़े थे और उन्हें इंडस्ट्री की समझ नहीं थी. कंगना को काफी परेशान किया जाता था, उन्हें फ्लैट में बंद करके भी रखा गया था.


घर से भागी, दर-दर भटकी, धोखे मिले...फिर भी खुद के दम पर बनाया बड़ा नाम, जानें कौन हैं वो

कंगना ने ये भी बताया था जब वो पुलिस के पास गईं तब जाकर एक्टर ने कंगना का पीछा छोड़ा था. उस दौरान कंगना का नाम इंडस्ट्री में बढ़ चुका था लेकिन फिर भी उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता था. ये सारी बातें कंगना रनौत ने अपने उसी इंटरव्यू में कही थीं जो उन्होंने आप की अदालत शो में दिया था. 

कंगना रनौत को पहली फिल्म कैसे मिली?

आपकी अदालत शो में कंगना रनौत ने बताया था कि जब वो विज्ञापन के लिए मुंबई गईं तो उनपर अनुराग बासु की नजर पड़ी. उन्होंने कंगना की तारीफ की और उन्होंने कंगना की उम्र भी पूछी. जब कंगना ने बताया कि अभी वो 16-17 साल की हैं तो अनुराग ने उन्हें ये बोलक मना कर दिया कि उनकी फिल्म के लिए वो काफी छोटी हैं. हालांकि, कंगना वापस दिल्ली आईं तो अचानक अनुराग बासु का फोन आया और उन्होंने पूछा तुम्हारे पास पासपोर्ट है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

इसपर कंगना ने कुछ यूं कहा था, 'अनुराग जी ने जब पासपोर्ट के बारे में पूछा तो मैंने कहा नहीं मेरे पास तो नहीं है तो उन्होंने कहा कि अगर 1 हफ्ते में बनवा लेती हो तो तुम्हे फिल्म मिल जाएगी. ऐसा इसलिए था क्योंकि चित्रांगधा ने फिल्म किसी वजह से छोड़ दी थी. मैंने अपने पापा को बताया किसी तरह पासपोर्ट बनवाया गया इसमें मुकेश भट्ट जी ने भी मदद की थी.' इसके बाद कंगना को फिल्म गैंगस्टर मिली जो सफल हुई थी.

कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्में

साल 2008 में कंगना रनौत की फिल्म फैशन आई. इसमें उनका रोल छोटा था क्योंकि लीड रोल में प्रियंका चोपड़ा थीं. लेकिन इस छोटे रोल ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड हासिल करवाया था. इसके बाद साल 2011 में फिल्म तनु वेड्स मनु आई जो सुपरहिट हुई.


घर से भागी, दर-दर भटकी, धोखे मिले...फिर भी खुद के दम पर बनाया बड़ा नाम, जानें कौन हैं वो

इसके बाद कंगना ने क्वीन, कृष 3, शूट आउट एड वडाला, तनु वेड्स मनु, राज: द मिस्ट्री वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, डबल धमाल, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, मणिकर्णिका जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं. इनमें से 'क्वीन', 'मणिकर्णिका', 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में कंगना के कारण फिल्में सफल हुईं.

कंगना रनौत के अफेयर्स

आपकी अदालत में कंगना रनौत ने बताया था कि उनका सीरियस अफेयर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से था. हालांकि इसपर ऋतिक ने कोई बात नहीं कही है. उनके बीच कुछ विवाद भी हुआ था जो मीडिया में खुलकर सारी बातें सामने आई थीं.

लेकिन बाद में समय के साथ ये बात खत्म हुई और कंगना रनौत उम्र के इस पड़ाव पर भी अकेली हैं लेकिन सिंगल सक्सेसफुल वुमन हैं. कंगना का अपना प्रोडक्शन हाउस है, उन्होंने एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम भी संभाल लिया है. कंगना रनौत बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस हैं जो बेबाकी के साथ हर मुद्दे पर बात करती हैं.

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की पैदाइश से भी सालों पहले हो गया था सबसे लंबा 'किसिंग सीन', पूरे 4 मिनट तक 'लिपलॉक' करती रही थी ये एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले 'घूम घूम' गाने ने मचाया धमाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले 'घूम घूम' गाने ने मचाया धमाल
'शर्म आनी चाहिए...' पद्मावत के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर का भड़काऊ बयान, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर का भड़काऊ बयान, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
'मिर्जापुर: द मूवी' से पिछड़ेगी अक्षय कुमार 'हैवान', बॉक्स ऑफिस पर होगा इस फिल्म का धमाका
'मिर्जापुर: द मूवी' से पिछड़ेगी अक्षय कुमार 'हैवान', बॉक्स ऑफिस पर होगा इस फिल्म का धमाका
यश के सपोर्ट में आए 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर, 'टॉक्सिक' की फोटो शेयर कर की तारीफ
यश के सपोर्ट में आए 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर, 'टॉक्सिक' की फोटो शेयर कर की तारीफ

वीडियोज

MC Square ने Arrange Marriage पर लगाई मुहर, बोले- प्यार में इंतजार और तड़प जरूरी है
Batwara 1947 पर Shabana Azmi की Theory से भिड़े Rajkumar Santoshi, Sunny Deol के किरदार पर बहस
Tej Pratap Yadav का बड़ा दावा, बोले- जान को खतरा, PA पर भी लगाए गंभीर आरोप
Mirzapur: The Movie को मिला A Certificate, 3 घंटे 17 मिनट के Runtime ने बढ़ाया Excitement
Bigg Boss 20 में Aamir Khan के भाई Faissal Khan की एंट्री? सामने आई बड़ी खबर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉडी नंबर 1003...तीन दावेदार, दर्दनाक है नेपाल बाढ़ की ये कहानी
बॉडी नंबर 1003...तीन दावेदार, दर्दनाक है नेपाल बाढ़ की ये कहानी
यूपी: अशोक कुमार सिंह DG बने, 1995 बैच के IPS अधिकारी का प्रमोशन
यूपी: अशोक कुमार सिंह DG बने, 1995 बैच के IPS अधिकारी का प्रमोशन
पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी
पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget