एक्सप्लोरर

Independence Day Special: बॉलीवुड में अब बदल रही है देशभक्ति की परिभाषा, देश में मौजूद असल मुद्दों पर करती हैं बात

देश में अब आजादी फिल्मों में देशभक्ति फिल्मों के जरिए दिखाई जाने वाली देशभक्ति भी बदल गई है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं..जिन्हें आप इस स्वतंत्रता दिवस देख सकते हैं...

आज भारत को आजाद हुए 73 साल हो गए हैं और आजादी से अब तक देश काफी बदल गया है. देश के साथ-साथ देशभक्ति की परिभाषा भी अब बदल रही है. खासतौर पर अगर हम फिल्मों की बात करें तो वो भी काफी बदल गई है. अब बॉलीवुड फिल्मों में देश को अपने अंदर बसी बुराइयों से लड़ने और उससे आजाद होने की बात की जाती है. आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम ऐसी ही फिल्मों की बात की कर रहे हैं जो आज के मसलों को उठाते हैं.

Independence Day Special: बॉलीवुड में अब बदल रही है देशभक्ति की परिभाषा, देश में मौजूद असल मुद्दों पर करती हैं बात

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- अंग्रेजों से तो देश ने आजादी हासिल कर ली, लेकिन आतंकवाद से आजादी पाना अभी बाकी है. देश में आतंक एक बड़ी समस्या बना हुआ है. साल 2016 में भारतीय सेना पर उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया था. इस आतंकी हमले के बाद भारत ने भी आतंक की कमर तोड़ने के लिए पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इसी पर फिल्म निर्देशक आदित्य धार ने फिल्म बनाई थी. इसमें एक्टर विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आईएमबीडी पर भी 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है.

Independence Day Special: बॉलीवुड में अब बदल रही है देशभक्ति की परिभाषा, देश में मौजूद असल मुद्दों पर करती हैं बात

राजी - जहां एक तरफ देश की सेना आतंकियों से निपटने में अपनी जी जान लगा देती है. उससे भी ज्यादा अहम होती हैं देश की खुफिया एजेंसियां और उनके जासूस. एक ऐसे ही जासूस की कहानी आलिया भट्ट की राजी है. उरी की ही तरह ये फिल्म भी सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आईं थी और विक्की कौशल एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के किरदार में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इसे आप फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Independence Day Special: बॉलीवुड में अब बदल रही है देशभक्ति की परिभाषा, देश में मौजूद असल मुद्दों पर करती हैं बात

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड - आंतक के मसले को लेकर ही बनी है अर्जुन कपूर स्टार इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड. ये फिल्म भी असली घटनाओं पर ही आधारित है. इस फिल्म की कहानी आंतकी यासीन भटकल पर आधारित है. एक समय था जब यासीन भटकल जो कि इस समय जेल में है, ने देश में एक के बाद एक कई आतंकी हमलों दहला दिया था. यासीन को पकड़ने में सेक्युरिटी एजेंसियों को खासा मुश्किलों को सामना करना पड़ा था. फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Independence Day Special: बॉलीवुड में अब बदल रही है देशभक्ति की परिभाषा, देश में मौजूद असल मुद्दों पर करती हैं बात

आर्टिकल 15 - आतंकवाद के बाद देश की नींव को खोखला कर रहा है जातिवाद. देश में आज भी ऊंच-नीच देश के लोगों को कमजोर बनाती है. ये सच है कि आज भी देश में होने वाले चुनावों में जाति व्यवस्था एक अहम रोल निभाता है. इसी गंभीर मसले को आयुष्मान खुराना स्टारर 'आर्टिकल 15' उठाती है. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

टॉयलेट: एक प्रेमकथा - यूं तो हमारे देश ने आजादी के इतने सालों में चांद तक की दूरी तय कर ली है, लेकिन एक हकीकत ये भी है कि हमें जमीन पर बहुत काम करने की जरूरत है. आज भी देश की महिलाओं को अपने सम्मान की लड़ाई लड़नी पड़ रही है. उन्हें खुले में शौच करने जाना पड़ता है. इसी अहम मसले को लेकर बनी थी अक्षय कुमार स्टार फिल्म टायलेट एक प्रेमकथा. फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आईं थी और इसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है. फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget