एक्सप्लोरर

Keshto Mukherjee Unknown Facts: 'कुत्ता' बनने पर ही केष्टो को मिला था फिल्मों में काम, लड़खड़ाते कदमों के लिए कभी नहीं पीते थे शराब

Keshto Mukherjee: उनका अंदाज हमेशा ऐसा रहा, जिसका हिसाब लगा पाना आज भी मुश्किल है. यकीन मानिए कि उनके संघर्ष का पता लगने पर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. आज जानते हैं किस्से केष्टो मुखर्जी के.

Keshto Mukherjee Unknown Facts: केष्टो मुखर्जी ने अपने अभिनय से हर किरदार में जान फूंक दी. साथ ही, यह साबित कर दिया कि छोटे-छोटे किरदार भी फिल्म को हिट और सुपरहिट बना सकते हैं. 7 अगस्त 1925 के दिन कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्मे केष्टो शुरुआती दौर में नुक्कड़ नाटकों में अपनी कलाकारी दिखाते थे. इसके बाद वह काम की तलाश में मुंबई पहुंच गए.

'कुत्ता' बनने पर मिला काम

यह वह दौर था, जब केष्टो काम के लिए मुंबई में दर-दर भटक रहे थे. उस दौरान उनकी मुलाकात बिमल रॉय से हुई. केष्टो ने उनसे काम मांगा तो बिमल दा ने बाद में आने के लिए कह दिया. उस वक्त केष्टो इतने ज्यादा परेशान थे कि अपनी जगह से बिल्कुल भी नहीं हिले. यह देखकर बिमल दा भड़क गए. उन्होंने गुस्से में कहा कि फिलहाल एक कुत्ते की जरूरत है. क्या तुम भौंक सकते हो? केष्टो तुरंत ही कुत्ते की आवाज निकालने लगे. यह देखकर बिमल दा ने उन्हें काम दे दिया.

नहीं देख पाए अपनी पहली फिल्म

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि केष्टो ने जिस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उसे वह कभी नहीं देख पाए. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में केष्टो की एंट्री फिल्ममेकर ऋत्विक घटक ने कराई थी. इसके बाद केष्टो ने बंगाली फिल्म नागरिक से 1952 में एक्टिंग करियर का डेब्यू किया. हालांकि, ऋत्विक घटक और केष्टो इस फिल्म को देख नहीं पाए. दरअसल, यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी और 1976 में ही ऋत्विक घटक का निधन हो चुका था. वहीं, केष्टो ने भी यह फिल्म नहीं देखी थी. हालांकि, इसकी वजह कभी सामने नहीं आई.

जब 'मुसाफिर' बने केष्टो मुखर्जी

ऋत्विक घटक के बाद केष्टो मुखर्जी का कनेक्शन ऋषिकेश मुखर्जी के साथ जुड़ा, जिससे उन्हें मुसाफिर फिल्म में काम करने का मौका मिला. यह फिल्म जबर्दस्त हिट रही और तमाम फिल्म निर्माता केष्टो मुखर्जी को हाथोंहाथ लेने लगे. अपने 30 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 90 फिल्मों में काम किया. ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने शराबी की भूमिका निभाई, लेकिन असल जिंदगी में वह कभी शराब नहीं पीते थे और अपने किरदार को निभाने के लिए भी उन्होंने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया. अपने कॉमिक अंदाज से हर किसी को हंसने के लिए मजबूर करने वाले केष्टो मुखर्जी साल 1982 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. 

'अपना दूध नहीं पिला सकी, लगता था अच्छी मां नहीं हूं'- बेटे के जन्म को याद कर इमोशनल हुईं रुपाली गांगुली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget