एक्सप्लोरर

शाम तक मुंबई लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल अंतिम संस्कार होने की उम्मीद

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. श्रीदेवी ने शनिवार देर रात दुबई में आखिरी सांस लीं. भांजे की शादी के लिए दुबई पहुंची श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सकता. ये खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमे में है. दुबई से श्रीदेवी को पार्थिव शरीर को आज शाम तक मुंबई लाया जाएगा. अब खबर है कि उनका अंतिम संस्कार कल होगा. फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना ने श्रीदेवी के रिश्तेदार संदीप मारवाह से बात की. संदीप मारवाह ने बताया कि उनका शव आज भारत पहुंच जाएगा लेकिन अंतिम संस्कार कल हो सकता है. पहले सूत्रों के हवाले से खबर थी कि आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि संदीप मारवाह के बेटे मोहित की शादी अटेंड करने ही श्रीदेवी दुबई गई थी. पूरा परिवार वहां से वापस आ गया था लेकिन श्रीदेवी वहां शॉपिंग करने के लिए रूक गई थीं. बता दें कि श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं. श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया', 'सदमा', 'चालबाज', 'चांदनी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है. पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई 'मॉम' थी. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई दिग्गज हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है. यह भी पढ़ें- जानें कैसे बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार की ‘चांदनी’ में छुप गए थे रिषी कपूर-विनोद खन्ना शोक में डूबा बॉलीवुड, जानें प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित बड़े सितारों ने क्या कहा  54 की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को कहा अलविदा, यहां देखें उनकी आखिरी तस्वीरें सिर्फ हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगू और मलयालम की भी स्टार थीं श्रीदेवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget