एक्सप्लोरर

Bollywood Box Office Collection: किसी ने 5 मिनट तो किसी ने किया 10 मिनट का छोटा रोल, फिल्मों ने कमा लिए हजारों करोड़

Bollywood Actors Cameo: बॉलीवुड का ये प्रयोग हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है. बीते साल कई फिल्मों ने हजार करोड़ से भी ज्यादा कमाई की, जिसमें से बड़ा हाथ इस प्रयोग का भी रहा.

Bollywood में हमेशा से एक प्रयोग होता रहा है जो फायदेमंद भी साबित होता रहा है. इस प्रयोग की वजह से ही कई बार फिल्मों की कमाई में भी पॉजिटिव असर भी पड़ा है. और ये हम नहीं कह रहे ये बॉलीवुड सिनेमा का इतिहास बताता है.

अगर आप इस प्रयोग के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो जान लीजिए ये कि इसके बारे में आपको भी पता है. आपको वो 'हे बेबी' याद है? जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) थोड़ी देर के लिए स्क्रीन पर दिखाई देते हैं और रंग जमा के चले जाते हैं. या फिर 'कुछ कुछ होता है' जिसमें सलमान खान (Salman Khan) अपने छोटे से रोल में लोगों का दिल जीत लेते हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर्स के मेहमानों के तौर पर छोटे रोल्स की, जिनमें वो अपना जलवा दिखा गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

कौन हैं ये एक्टर्स?

सलमान खान: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भाई यानी सलमान खान का आता है. उन्होंने शाहरुख की 'पठान' में छोटा सा रोल किया था. उनके आते ही थिएटर्स में बैठे लोगों में अलग ही जोश दौड़ गया था. फिल्म ने दुनियाभर में 1050 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

शाहरुख खान: अब जब टाइगर पठान को बचाने आएगा तो पठान भी उस एहसान को कैसे भूलता? शाहरुख खान 'टाइगर 3' में सलमान को पाकिस्तानी जेल से छुड़ाने आए थे. कुछ मिनट के रोल में ही लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया. इस फिल्म ने भी 464 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है.

दीपिका पादुकोण: शाहरुख की 'जवान' में जवान के पास लड़कियों की एक टीम होती है, जिनके सहारे वो करप्ट लोगों से लड़ाई करता दिखता है. फिल्म में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि जैसे एक्ट्रेस होने के बावजूद दीपिका पादुकोण अपने छोटे से रोल से छा गईं. इस फिल्म ने 1160 करोड़ का बिजनेस किया है.

बॉबी देओल: रणबीर कपूर की 'एनिमल' अभी भी सिनेमाहॉल में तहलका मचा रही है. फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. लोगों ने रणबीर की एक्टिंग की तारीफ की है, लेकिन फिल्म से अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा मिला है तो वो हैं बॉबी देओल. उनका स्क्रीनटाइम मुश्किल से 10 मिनट का रहा होगा. लेकिन खूंंखार विलेन के तौर पर वो इतने जंचे कि जो भी फिल्म देखकर बाहर निकला उसने रणबीर से पहले बॉबी की ही बात की.

ऋतिक रोशन: ऋतिक रोशन 'जवान' के पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाई दिए थे. 2 से 3 मिनट के इस रोल में वो अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' को मच अवेटेड फिल्म के तौर पर पेश करके चले गए. दर्शक अब इस फिल्म में ऋतिक के खूंखार रूप को देखने के इंतजार में हैं.

विकी कौशल: इस लिस्ट में वर्सटाइल एक्टर विकी कौशल भी हैं. 'डंकी' में उनके छोटे से रोल में भी उन्हें पसंद किया गया. शाहरुख खान की फिल्म में अगर किसी और एक्टर की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं तो ये बड़ी बात है. विकी कौशल फिल्म में सबको याद रह जाते हैं. फिल्म ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

और पढ़ें: Indian Box Office: स्टार पावर के दम पर 2023 में फिल्म इंडस्ट्री ने की ऐतिहासिक कमाई, जानें चौंकाने वाले जादुई आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 6 बजे तक 2 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget