एक्सप्लोरर

बॉलीवुड और टीवी निर्माताओं ने शूटिंग शुरू करने को लेकर की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात

मुख्यमंत्री ने इस वर्चुअल मीटिंग में बताया कि मुम्बई के फिल्मसिटी में कल‌ यानि शनिवार को माहौल का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार की एक टीम जाएगी

 

मुम्बई: लॉकडाउन के माहौल में शूटिंग शुरू करने को लेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के दो दिन बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं और ब्रॉडकास्टरों के एक प्रतिनिधि दल से आज एक वर्चुअल मुलाकात की. एबीपी न्यूज़ को पता चला है इस बातचीत को लेकर मुख्यमंत्री का रवैया काफी सकारात्मक था, और उन्होंने लॉकडाउन में मौजूदा हालात का जायजा लेने के बाद शूटिंग शुरू किये जाने की संभावनाओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल को कई सकारात्मक आश्वासन भी दिये हैं.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मीटिंग का मकसद हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू किये जाने से संबंधित जानकारी हासिल करना था. लॉकडाउन से पहले से ही यानि 19 मार्च से ही तमाम तरह की शूटिंग नहीं हो रही है और शूटिंग बंद होने का आज 63वां दिन है. ऐसे में निर्माताओं की संस्था ने मुख्यमंत्री से समय मांगकर शूटिंग शुरू किये जाने से संबंधित एक वर्चुअल मीटिंग करने‌ का आग्रह किया था.

मीटिंग में मौजूद निर्माता और इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के अध्यक्ष जे. डी‌. मजीठिया ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "हमने शूटिंग बंद होने को लेकर मुख्यमंत्री को तमाम तरह की समस्याएं गिनाईं, जिनमें रोजाना करोड़ों रुपये के नुकसान के अलावा लाखों मजदूरों के बेरोजगार होने की बात भी शामिल थी. मुख्यमंत्री ने मीटिंग में मौजूद निर्माताओं और ब्रॉडकास्टरों से कहा कि वे सभी इस बात की पहचान करें कि आखिर कहां-कहां पर और किन स्टूडियोज में शूटिंग करना सुरक्षित रहेगा. उद्धव ठाकरे ने शूटिंग के लिहाज से ऐसे सभी स्टूडियोज और इलाकों की एक‌ सूची भी तैयार करने के लिए कहा है, मगर साथ ही रिहाइशी इलाकों में मौजूद स्टूडियोज को इस सूची से बाहर रखने की भी बात कही है."

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कल यानि शनिवार के दिन राज्य सरकार की तरफ से एक टीम भेजकर मुम्बई के गोररगांव स्थित फिल्मसिटी का जायजा भी लिया जाएगा और इस बात को समझने की कोशिश की जाएगी कि वहां शूटिंग शुरू करना फिलहाल ठीक रहेगा या नहीं.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंडस्ट्री से जुड़े सभी हितधारकों को मिलाकर एक टीम का गठन करने की हिदायत दी है, जो कोरोना काल में शूटिंग से जुड़े दिशा-निर्देशों को बनाकर उसे‌ अमल में लाने की तैयारी करें और उसपर निगरानी करने की जिम्मेदारी संभालें.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ इस मीटिंग में निर्माता एकता कपूर, जे. डी. मजीठिया,‌ नितिन वैद्य, अभिषेक रेगे, दीपक धर तो वहीं मनोरंजन चैनलों के प्रतिनिधियों के तौर पर जी टीवी, कलर्स, स्टार प्लस, सोनी टीवी आदि के के प्रतिनिधि मौजूद थे.

यहां पढ़ें

जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, दो और घरेलू नौकर निकले कोरोना पॉजिटिव

नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी से अफेयर की खबर से सुर्खियों में आये पीयूष पांडे आखिर कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Collection: तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
तमिल फिल्म 'डीसी' ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget