एक्सप्लोरर

बॉलीवुड एक्ट्रेस Twinkle Khanna ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की अपनी अजीबोगरीब तस्वीर, बेटे आरव के लिए कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को पहले उनके बेटे आरव ने फैमिली ग्रुप में शेयर किया था. ट्विंकल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जब आपका बेटा ही ऐसा हो तो आपको किसी दुश्मन की जरूरत नहीं पड़ती है."

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ऑथर ट्विंकल खन्ना अक्सर ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से मजेदार पोस्ट करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया है, जिसके बाद से उनकी खूब चर्चा की जा रही है. दरअसल, ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को उनके बेटे आरव ने क्लिक किया है. खास बात ये है कि आरव ने इस तस्वीर को फैमिली ग्रुप में शेयर की है.

आरव ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पड़ोसियों का कहना है कि मम्मी पर किसी शैतान का साया है. उन्हें गार्डन एरिया में अजीबोगरीब हड़कत करते पाया गया." इसपर ट्विंकल खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, "जब आपका बेटा ही ऐसा हो तो आपको किसी दुश्मन की जरूरत नहीं पड़ती है." ट्विंकल ने आगे लिखा, "उसने (आरव) ने ये तस्वीर फैमिली ग्रुप में शेयर की है. हालांकि, मैं उस समय एक्सरसाइज कर रही थी."

हाल ही में स्कूल लाइफ से जुड़ी यादें की थी शेयर 

हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपने स्कूल के दिनों के कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए. ट्विंकल ने अपने लिखे एक आर्टिकल में बताया कि स्कूल के समय वह एक लड़के के प्यार में थीं. एक बार क्लास रूम में वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ बंद हो गई थीं तब दोनों क्लास रूम की खिड़की से कूदकर वहां से बाहर निकले थे. दरअसल, प्यार में खोए इन लवबर्ड्स को इस बात का अंदाजा ही नहीं हुआ कि स्कूल की छुट्टी हो गई है और दोनों क्लास में ही बैठे रहे. ट्विंकल ने कहा कि अब उन्हें वो लड़का मिले तो शायद वह उसे पहचान भी नहीं पाएंगी. ट्विंकल अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं और इस किस्से को पढ़कर ये बात साफ हो गई कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ की डिटेल फैन्स के साथ शेयर करने में कोई परेशानी नहीं है.

साल 2001 में हुई थी अक्षय-ट्विंकल की शादी 

आपको बता दें कि ट्विंकल ने हाल ही अक्षय कुमार के साथ अपनी शादी के 20 साल पूरे किए हैं. दोनों ने 2001 में शादी की थी. ट्विंकल अक्षय के साथ शादी के मूड में नहीं थीं लेकिन अक्षय ने उनके सामने एक शर्त रखी जिसके बाद ट्विंकल को उनसे शादी करनी ही पड़ी. दरअसल, अक्षय ने कहा था कि अगर मेला फ्लॉप हो जाएगी तो ट्विंकल को उनसे शादी करने पड़ेगी. मेला फ्लॉप हुई और अक्षय शर्त जीत गए. इस तरह इन दोनों स्टार्स की शादी हो गई. अब ये दोनों दो बच्चों (आरव और नितारा) के पेरेंट्स हैं.

ये भी पढ़ें :-

भविष्य में शायद ही कभी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगी ये जोड़ियां, जानें कौन - कौन हैं लिस्ट में शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget