एक्सप्लोरर

रेप का केस दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस का आरोप, आदित्य पंचोली ने किया था ब्लैकमेल

आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि पंचोली ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया था. पुलिस को दिए अपने बयान में अभिनेत्री ने कहा कि वह पंचोली से 2004 में मिली थी.

अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ पिछले महीने बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली बॉलीवुड की एक प्रमुख अभिनेत्री ने पुलिस को दिए अपने बयान में दावा किया कि वह जब सिनेमा जगत में नई-नई आई थीं तो पंचोली ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया था.

पंचोली (54) ने सभी आरोपों से इनकार किया. वर्सोवा पुलिस ने यहां पिछले महीने पंचोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 328 (ज़हर के माध्यम से चोट पहुंचाना) 384 (उगाही), 342 (गलत तरीके से कैद रखना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506(धमकी देने) के तहत मामला दर्ज किया था.

पुलिस को दिए अपने बयान में अभिनेत्री ने कहा कि वह पंचोली से 2004 में मिली थी. तब वह ‘बड़ी अभिनेत्री बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी.’’  उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि पंचोली ने उनके पेय में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था.

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि पंचोली ने उन्हें घर छोड़ने के दौरान सड़क के बीच में कार रोकी और ‘मेरे साथ जबरन संबंध बनाना शुरू कर दिया.’’ उन्होंने कहा कि पंचोली ने उनकी तस्वीरें ले ली जिनकी उन्हें जानकारी नहीं थी और अगली बार मिलने पर पंचोली ने उनसे कहा, ‘‘ अब हम पति-पत्नी वाला रिश्ता रखते हैं और हम इसी तरह से रहेंगे.’’

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ मैंने उनसे कहा कि वह मेरे पिता की उम्र के हैं और मैंने उनसे कहा कि मैं अपनी ही उम्र के किसी शख्स से शादी करना चाहती हूं.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस पर पंचोली ने उन्हें तस्वीरें दिखाई तथा उन्हें ब्लैकमेल किया. 36 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ उस वक्त मैं कम उम्र की थी और मुंबई में मेरा कोई नहीं था. उन्होंने इसका फायदा उठाया.’’

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पंचोली ने अग्रिम ज़मानत के लिए अदालत का रूख किया है. दिंडोशी की सत्र अदालत ने उन्हें 19 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है. उसी दिन उनकी याचिका पर सुनवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget