एक्सप्लोरर

'टिप टिप बरसा पानी' के रीमेक के ट्वीट में अक्षय ने नहीं लिया था रवीना का नाम, अब अभिनेत्री ने कही ये बात

Tip Tip Barsa Paani Remake: अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में रवीना टंडन का कहीं भी ज़िक्र नहीं किया, जबकि इस गाने को रवीना टंडन के करियर के बेस्ट गाने के तौर पर भी याद किया जाता है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी बारिश के मौसम में लोगों की पहली पसंद है. अब इस गाने को अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्म 'सूर्यवंशी' में दोबारा फिल्माया गया है. गाने को रीक्रिएट किए जाने पर बीते दिनों अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. लेकिन उन्होंने अपने ट्वीट में ओरिजिनल गाने में उनके साथ नज़र आईं अभिनेत्री रवीना टंडन का जिक्र नहीं किया था.

अक्षय ने ट्वीट किया था, "मैं निश्चित तौर पर नाखुश होता अगर कोई और अभिनेता टिप टिप बरसा पानी गाने को रीक्रिएट करता. एक ऐसा गाना जो मेरे और मेरे करियर का पर्याय है और मैं इसके लिए रतन जी का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता. इस तरह का वक्त आने पर आपको महसूस होता है कि हम भले ही बहुत आगे आ गए हों, लेकिन हमें बहुत पीछे भी जाना है."

अक्षय कुमार ने अपने इस ट्वीट में रवीना टंडन का कहीं भी ज़िक्र नहीं किया, जबकि इस गाने को रवीना टंडन के करियर के बेस्ट गाने के तौर पर भी याद किया जाता है.

जब रवीना टंडन से अक्षय के इस ट्वीट में उनके नाम को नहीं शामिल करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्होंने ट्वीट न तो देखा है और न ही पढ़ा है. लेकिन उन्होंने ये ज़रूर कहा कि उन्हें रीमिक्स गाने बहुत पसंद हैं और टिप टिप बरसा पानी एक अच्छे अपडेट के साथ आता है तो ये बहुत शानदार है.

आपको बता दें कि 'टिप टिप बरसा पानी' साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' का गाना है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना के अलावा सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी नज़र आए थे. फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया था.

यहां देखें गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget