एक्सप्लोरर

'नाराज फूफा-चाचा'... प्राण प्रतिष्ठा में न जाने वाले नेताओं पर बरसीं कंगना, कहा- राम तो कब का आ जाते

Kangana Ranaut in Ayodhya: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच चुकी हैं. समारोह में ना आने वालों पर कंगना भड़कीं और अयोध्या आने के भाव को उन्होंने शेयर किया.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में कल यानी 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. इस मौके पर देशभर से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. इस लिस्ट में राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक कई सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं. इस दौरान कंगना रनौत ने मीडिया से खुलकर बाचतीत भी की. कंगना ने उन विपक्ष नेताओं पर ताना कसा जो राम मंदिर का विरोध करने के साथ ही अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंचे. हमेशा की तरह कंगना ने बेबाकी के साथ मीडिया से बात की और अपने विचार रखे. कंगना रनौत ने उन लोगों की तुलना 'नाराज फूफा-चाचा' से करते हुए मजेदार बयान दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के लगभग सभी नेता अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में पहुंच चुके हैं. इनके अलावा कई विपक्षी नेता हैं जो इस समारोह में अयोध्या नहीं गए हैं. जब मीडिया ने कंगना रनौत से इसके बारे में बात की तो कंगना हमेशा की तरह बेबाकी के साथ उनके सवालों का जवाब देती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कंगना रनौत ने अयोध्या ना पहुंचने वालों के बारे में क्या कहा है?

प्राण प्रतिष्ठा में न जाने वाले नेताओं पर बरसीं कंगना

ANI ने एक ट्वीट किया है जिसमें कंगना रनौत मीडिया से बातचीत कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा में न जाने वाले नेताओं पर कुछ टिप्पणी भी की. ट्वीट के मुताबिक, 'अयोध्या: एक्ट्रेस कंगना रनौत कहती हैं- अयोध्या दुल्हन की तरह सज चुकी है. भजन और यज्ञ हर जगह हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि हम देव लोक पहुंच गए हैं. हम कुछ नहीं कह सकते हैं उन लोगों के बारे में जो यहां नहीं आए. इस समय अयोध्या में पहुंच कर बहुत अच्छा फील हो रहा है.'

वीडियो में कंगना रनौत मीडिया से बातचीत के दौरान प्राण प्रतिष्ठा में न पहुंचने वाले नेताओं पर भड़कती नजर आईं. कंगना कहती हैं, 'आप सब यहां हैं और आप सभी साक्षी हैं कि अयोध्या दुल्हन की तरह सज गई है. हर जगह फूलों की मालाएं लग रही हैं, फूलों का डेकोरेशन हो रहा है.' इसपर मीडिया से कोई पूछता है कि राहुल गांधी नहीं आ रहे हैं, उनकी बात करें या समाजवादी पार्टी की बात करें जिनके नेता भी नहीं आ रहे हैं तो आप इसपर क्या कहती हैं. कंगना ने कहा, 'देखिए उन लोगों के बस की होती तो राम मंदिर कब का बन गया होता. उनके लोगों के बस की नहीं है तो राम अब आ रहे हैं. हमारे लिए ये राममय होने क वक्त है. जिनको नहीं आना है वो कहते हैं ना शादी में चाचा-फूफा नाराज हो जाते हैं तो वो वैसे बनकर रहे तो क्या कहें.'

जानकारी के लिए बता दें, कंगना रनौत के अलावा अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा में अनुपम खेर, भूषण कुमार, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी जैसे सेलिब्रिटीज पहुंच चुके हैं. वहीं विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ जैसे कई सेलिब्रिटीज अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जापानी डायरेक्टर ने 10 साल में बनाई थी Ramayana पर जबरदस्त फिल्म, PM मोदी ने भी किया था जिक्र, जानें-फिल्म से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की 'रामायण' में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले
टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की 'रामायण' में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले
Video: राशन, पानी और चप्पल.... घुटनों तक पानी में उतरकर रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटा जरूरी सामान
घुटनों तक पानी में उतरकर रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटा जरूरी सामान, देखें वीडियो
'राम लीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण ने भेल वाले को दी थीं गालियां, जयति भाटिया का खुलासा
'राम लीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण ने भेल वाले को दी थीं गालियां, जयति भाटिया का खुलासा
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget