एक्सप्लोरर

'मैं सौभाग्यशाली जिसे हिंदी ने गरिमा प्रदान की', आशुतोष राणा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Ashutosh Rana on Hindi Diwas: हिंदी दिवस के अवसर पर एक्टर आशुतोष राणा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक भावुक संदेश शेयर किया. जिसमें उन्होंने हिंदी की महत्वत्ता को बताया.

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर अभिनेता आशुतोष राणा ने भी एक संदेश अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आशुतोष ने बताया कैसे हिंदी लोगों को उनकी जड़ों, सभ्यता और मूल्यों से जोड़ती है और सभी से हिंदी का सम्मान करने और उसका जश्न मनाने का आग्रह किया. साथ ही बताया कि इस अवसर पर उनके एक नाटक का मंचन होने जा रहा है.

हिंदी दिवस के अवसर पर शेयर की पोस्ट
हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को अभिनेता आशुतोष राणा ने भी एक भावुक संदेश अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. आशुतोष  ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ लोग हिंदी बोलकर हिंदी को गरिमा प्रदान करते हैं. मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक हूं, जिसे हिंदी ने गरिमा प्रदान की.’

आशुतोष ने पोस्ट में आगे लिखा, "कुछ विशिष्ट व्यक्तियों ने हिंदी का परिष्कार किया. मैं उन व्यक्तियों में से एक हूं जिसका हिंदी ने परिष्कार किया. कुछ सिद्ध व्यक्तियों ने हिंदी को प्रसिद्ध किया. मैं उन बड़भागियों में से एक हूं जिसे हिंदी की सिद्धि ने प्रसिद्धि प्रदान की. मां, मातृभाषा, और मातृभूमि हमारी सभ्यता, संस्कृति, और संस्कार के स्रोत होते हैं, ये हमें संसार से अड़ना और लड़ना नहीं, संसार से ‘जुड़ना’ सिखाते हैं. इसलिए इनके ऋण से कभी उऋण नहीं हुआ जा सकता.”

फैंस के साथ साझा की कविता

इसके बाद आशुतोष ने एक और कविता फैंस के साथ साझा की. इसमें उन्होंने लिखा-

“महज भाषा नहीं, यह मां हमारी हमको रचती है ,

बचेगी लाज जब इसकी हमारी लाज बचती है.

छोड़ा गर इसे तुमने तो तुम भी छूट जाओगे ,

दुनिया नहीं तुम ख़ुद ही ख़ुद से रूठ जाओगे.

उठो जागो, करो स्वीकार इसको प्यार दो इसको ,

तुम्हारे मान का सम्मान का संसार दो इसको .

फिर तुम नहीं ,ये सारी धरती डोल जाएगी ,

तुम्हारे कर्म की गाथा ये सदियों तक सुनाएगी .

कहेगी ये हमारे अन्नदाता ज्ञानदाता हैं ,

कहेगी ये हमारे मान और अभिमान दाता हैं .

कहेगी ये हमारे क्लेश, दुःख और कष्ट भक्षक हैं,

कहेगी ये हमारे धर्म गुरु और धर्म रक्षक हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashutosh Rana (@ashutosh_ramnarayan)

आशुतोष ने नाटक 'हमारे राम' को लेकर भी जानकारी दी
आशुतोष ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस अवसर पर उनके नाटक 'हमारे राम' का 300वां मंचन वडोदरा शहर में होने जा रहा है.

अपनी दमदार आवाज, अभिनय और हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ के लिए पहचान बनाने वाले अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'वॉर-2' में देखा गया था. इसमें वे कर्नल लुथरा का रोल निभाते दिखाई दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget