एक्सप्लोरर

Box Office: 'ब्लैकमेल' से नहीं इंप्रेस हुए दर्शक, जानें- इरफान खान की इस फिल्म का कलेक्शन

इरफान के फैंस को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था लेकिन उसके बावजूद ये फिल्म देखने लोग सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे हैं.

नई दिल्ली: अभिनेता इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. इस फिल्म ने पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 14.42 करोड़ की कमाई की है. इरफान के फैंस को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार था लेकिन उसके बावजूद ये फिल्म देखने लोग सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे हैं. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2.81 करोड़, शनिवार को 3.85 करोड़, रविवार को 4.56 करोड़, सोमवार को 1.68 करोड़ और मंगलवार को 1.52 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर अभी तक ये फिल्म 14.41 करोड़ कमा चुकी है. ये फिल्म इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि इसके ट्रेलर रिलीज के साथ ही इरफान के फैंस को एक बुरी खबर भी मिली. इरफान खान एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हो गए और उनका इलाज इन दिनों विदेश में चल रहा है. इरफान कुछ-कुछ दिनों पर अपने स्वास्थ्य की खबर सोशल मीडिया के जरिए बताते रहते हैं. ऐसे में ये माना जा रहा था कि इस फिल्म को लोग देखने थियेटर तक पहुंचेंगे लेकिन कमाई के आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं. इस फिल्म को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' की वजह से भी नुकसान हुआ है जो इन दिनों धमाकेदार कमाई कर रही है. 'बागी 2' अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 135 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस शुक्रवार वरूण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' भी रिलीज होने वाली है. ऐसे में कहना मुश्किल है कि ब्लैकमेल को लोग अब देखेंगे या नहीं. इस फिल्म में इरफान और कीर्ति कुल्हारी के अलावा दिव्या दत्त और अरूणोदय सिंह मुख्य भूमिका में हैं. ब्लैकमेल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें इरफान खान की एक्टिंग को समीक्षकों ने सराहा है और फिल्म को रेटिंग भी अच्छी मिली है. इस फिल्म को अभिनव देव ने डायरेक्ट किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget