एक्सप्लोरर

काला हिरण मामला: सलमान की सजा पर जश्न मनाने वाले विश्नोई समाज की पूरी कहानी

बिश्नोई समाज प्रकृति के जर्रे जर्रे को अपना भगवान मानता है. ये लोग राजस्थान की मरुभूमि वाले इलाके में बसते हैं.

नई दिल्ली: काला हिरण मामले में दोषी सुपरस्टार सलमान खान को दोषी मानते हुए जोधपुर की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उनपर 10000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सलमान खान के साथ अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और सैफ अली खान भी आरोपी थे. कोर्ट ने इन सभी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया.

सलमान खान को सजा मिलने से राजस्थान में विश्नोई समाज के लोग बेहद खुश हैं. सलमान खान के काला हिरण मामले में विश्नोई समाज भी पार्टी है. विश्नोई समाज ने सलमान की सजा का जश्न पटाखे फोड़ कर मनाया.

बिश्नोई समाज प्रकृति के जर्रे जर्रे को अपना भगवान मानता है. ये लोग राजस्थान की मरुभूमि वाले इलाके में बसते हैं. पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में इस समाज के लोग पाये जाते हैं. सफेद कपड़े और सफेद पगड़ी इस समाज के लोगों की शान है.

बिश्नोई समाज के लोग जिन गांवों में रहते हैं वहां साफ सफाई, वन्य जीव और हरे भरे पेड़ पौधे जरूर मिलेंगे. इस इलाके में वन्य जीवों के संरक्षण का काम मानो इन्हीं की जिम्मेदारी है.

गुरु जम्भेश्वर महाराज के बताये 29 नियमों का पालन करने वाले विश्नोई कहे जाते हैं. इस समाज के लोग शाकाहारी होते हैं. कहा जाता है कि 1787 में पेड़ और जानवरों की रक्षा करते हुए समाज के 363 लोग मारे गये थे.

बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण को अपना दूध भी पिलाती हैं. यानी हिरण को बिश्नोई महिलाएं बच्चे की तरह मानती हैं. यही वजह है कि सलमान खान को इतनी कठोर सजा मिली है.

बिश्नोई समाज की आबादी राजस्थान में करीब दो फीसदी हैं यानी राजस्थान में इनकी संख्या 13 लाख के आसपास है. जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर इलाके में सबसे ज्यादा आबादी है. हरियाणा, एमपी और यूपी में भी इस समाज के लोग हैं.

राजस्थान में इस समाज को बीजेपी का वोटर माना जाता है. अभी 27 तारीख को वसुंधरा राजे सूरतगढ़ के दौरे पर गईं थी तो बिश्नोई समाज ने उनका शानदार स्वागत किया था. वसुंधरा ने ट्विटर पर तस्वीरें भी पोस्ट की थी. जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान खान को बैरक नंबर दो की सेल नंबर 2 में रखा गया है. सलमान खान को कैदी नंबर 106 दिया गया है.

सलमान खान की सजा से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें

सलमान को पांच साल की सजा, जन्मस्थान इंदौर में प्रशंसक मायूस

सलमान खान जिस जेल में काटेंगे रात यहां जानें उसका 'ब्लू प्रिंट'

सलमान के कंधों पर टिका है बाजार का 400-600 करोड़ रूपए: फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट काला हिरण शिकार केस: सलमान खान को 5 साल की जेल, जमानत पर कल होगी सुनवाई, जोधपुर जेल में कटेगी रात काला हिरण केस: पहले भी जोधपुर जेल जा चुके हैं सलमान खान, जानें कैसे कटे थे वो दिन जीव की रक्षा के लिए जान भी दे देते हैं कांकाणी के लोग, इसी गांव में सलमान खान ने किया था हिरण का शिकार सलमान खान को वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत दी गई है सजा, जानें क्या है कानून सजा पर सलमान के वकील ने उठाए सवाल, कहा- 4 लोगों को बरी कर दिया तो क्या अकेले शिकार पर गए थे वो? सलमान खान की सजा पर बोले राज बब्बर, आज नहीं तो कल मिलेगा न्याय Exclusive: पांच साल की सजा के बाद सामने आई जोधपुर जेल से सलमान खान की पहली तस्वीर सलमान खान की सजा पर जफर सरेशवाला ने उठाए सवाल, कहा- हिरण की जान से सस्ती है इंसान की जान? जोधपुर जेल में आसाराम के साथ रहेंगे सलमान खान, बैरक नंबर दो में बिताएंगे रात सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाए जाने पर सामने आया जया बच्चन का रिएक्शन, कहा... जोधपुर सेंट्रल जेल से सामने आया सलमान खान का पहला VIDEO काला हिरण केस में सलमान की सजा पर ये बोले नीलम के पति समीर सोनी काला हिरण मामले में पांच साल की जेल, कोर्ट में सलमान खान के खिलाफ गईं ये बातें सलमान खान पर उमड़ा रानी मुखर्जी का प्यार, कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget