एक्सप्लोरर

केके का डेब्यू सॉन्ग दिल टूटे आशिक की सुनाता है दास्तां, इस गाने ने मचा दिया था कोहराम, जानें कौन सा था वो गाना

Birth Anniversary Singer K K: भारतीय सिनेमा के सुपरहिट सिंगर्स में एक कृष्णकुमार कुन्नथ यानी केके ने अपनी आवाज का जादू हर किसी पर बिखेरा. लेकिन उनका पहला गाना हर आशिक के दिल को छू गया था.

Birth Anniversary Singer K K: भारतीय सिनेमा में वैसे तो कई सिंगर हैं और सभी की खासियतें भी अलग-अलग हैं. लेकिन कृष्णकुमार कुन्नथ का जो अंदाज था वो शायद ही अब किसी में देखने को मिला. कृष्णकुमार कुन्नथ को आमतौर पर आप केके के नाम से जानते हैं जो अब इस दुनिया में नहीं है. केके के निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा था. महज 53 साल की उम्र में केके की डेथ एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुई जो हैरान करने वाली थी.

आज यानी 23 अगस्त को केके की 55वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है. इस मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि केके का बॉलीवुड में डेब्यू सॉन्ग कौन सा था. केके का ये गाना सदाबहार है और हर टूटे दिल वाले आशिक की ये पहली पसंद बना रहेगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KK (@kk_live_now)

कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके का पहला गाना

केके ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में जिंगल्स के साथ की थी. केके ने 11 भाषाओं में लगभग 3500 जिंगल्स गाए और ऐसा उन्होंने 4 सालों में किया. केके की आवाज हर चीज पर परफेक्शन के साथ बैठती थी. केके को फिल्मों में गाने का मौका पहली बार गुलजार ने अपने गाने 'छोड़ आए हम वो गलियां' से दिया था. लेकिन इस गाने को कई सिंगर्स ने मिलकर गाया और इसमें केके ने छोटा सा पार्ट ही गाया इसलिए उन्हें पहचान नहीं मिली.

केके का इंडस्ट्री में संघर्ष काफी लंबा था लेकिन फाइनली संजय लीला भंसाली ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम (1999) का अहम गाना केके को दिया. केके ने इस गाने के साथ पूरा न्याय किया और उस गाने का नाम 'तड़प तड़प के' था. ये एक सैड सॉन्ग है और जब किसी का दिल प्यार में टूटता है तो ये गाना मरहम की तरह काम करता है और आज भी ये गाना लोगों की पसंद बना हुआ है. 'तड़प-तड़प के' गाने को केके ने गाया था जिसके बोल महबूब ने लिखे थे. इसका म्यूजिक इस्माइल दरबार ने दिया था और इस गाने को सलमान खान पर फिल्माया गया था.

कौन थे कृष्णकुमार कुन्नथ?

23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्में कृष्णकुमार कुन्नथ ने 90's में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की. इन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए जो हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी थे. केके ने रोमांटिक, सैड और डांस नंबर्स भी गाए और हर बार उनकी आवाज अलग ही लगी. साल 1991 में केके ने ज्योति कृष्णा से शादी की थी जिनसे उन्हें दो बच्चे नकुल कुन्नथ और तमारा कुन्नथ हैं. 31 मई 2022 को केके का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था.

यह भी पढ़ें: Neha Kakkar ने पति संग प्राइवेट वीडियो कर दिया शेयर, सोशल मीडिया पर आ गया भूचाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget