एक्सप्लोरर

दो साल की हुई बिपाशा-करण की बेटी देवी, समंदर किनारे ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे, मम्मा ने शेयर किया क्यूट पोस्ट

Devi Turns 2: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी अब दो साल की हो गई हैं. देवी के बर्थडे को बिपाशा और करण ने बहुत ही अच्छे से सेलिब्रेट किया है.उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

Devi Turns 2:  एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बिटिया ‘देवी’ दो साल की हो चुकी हैं. मां ने बेटी के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट लिखा है. जिसमें उन्होंने अपने इमोशन्स जाहिर किए हैं. बिपाशा ने सोशल मीडिया पर बेटी देवी की बीच पर खेलते हुए वीडियो शेयर की हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर देवी का वीडियो शेयर कर बिपाशा ने एक क्यूट कैप्शन दिया है. “हमारा शावक - सिम्बा 2 साल का है, ‘हकुना मटाटा’ हमारी जीवन शैली है, पता नहीं समय कैसे निकल गया और आज देवी दो साल की हो गई. वह हमारी खुशी है. उसे इतना प्यार और शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद दुर्गा-दुर्गा."

बिपाशा ने देवी टर्नस टू, सनशाइन, खुशियां, मंकी लव जैसे हैशटैग भी दिए.

मालदीव में बर्थडे किया सेलिब्रेट

बिटिया के जन्मदिन का जश्न कपल मालदीव में मना रहा है. शेयर किए गए वीडियो में बिपाशा-करण की बेटी देवी बेहद क्यूट लग रही हैं. एक दूसरे वीडियो में देवी कभी रेत संग खेलती तो कभी खिलखिलाकर हंसती, दौड़ती नजर आ रही हैं. वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि बीच पर ही देवी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया. सजावट के लिए गुब्बारों और रंग-बिरंगे रिबन भी सजे दिख रहे हैं. इसके साथ ही छोटा रैंबो केक भी टेबल पर रखा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

देवी के प्यारे वीडियो के बैकग्राउंड में ‘द लॉयन किंग’ फिल्म का ‘हकुना मटाटा’ गाना बज रहा है. ‘हकुना मटाटा’ स्वाहिली भाषा का शब्द है, जो कि अफ्रीका में बोली जाती है और हिंदी में इसका अर्थ ‘कोई चिंता नहीं’ या ‘कोई परेशानी नहीं’ होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इससे पहले बिपाशा ने होटल रूम की बालकनी से शहर दिखाया था. पति करण भी वहीं थे और बेटी देवी गुब्बारों से खेलती दिखी थीं.

बिपाशा ने साल 2016 में बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से शादी की और 12 नवंबर 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया.

इस बीच स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता करण सिंह ग्रोवर कई टीवी शोज के साथ 'अलोन', 'हेट स्टोरी 3' और 'फाइटर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं, बिपाशा 'अजनबी', हॉरर थ्रिलर 'राज', 'नो एंट्री', 'ओमकारा', 'धूम 2', 'रेस' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं नेहा कक्कड़, सुसाइड के आने लगे थे ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 घंटे 36 मिनट की इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, तीन दिन में 13सौ करोड़ से ज्यादा कर डाली कमाई
2 घंटे 36 मिनट की इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, 3 दिन में कलेक्शन 13सौ करोड़ के पार
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'वो एक फोन कॉल हमेशा याद रहेगा', दानिश पंडोर ने मुकेश छाबड़ा के लिए लिखा इमोशनल नोट
'वो एक फोन कॉल हमेशा याद रहेगा', दानिश पंडोर ने मुकेश छाबड़ा के लिए लिखा इमोशनल नोट
'मैं एक्टिंग छोड़ दूंगा लेकिन...', समीर सोनी बोले- 25 साल से ज़्यादा इंतजार किया
'मैं एक्टिंग छोड़ दूंगा लेकिन...', समीर सोनी बोले- 25 साल से ज़्यादा इंतजार किया

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Highlights: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Highlights: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
Embed widget