एक्सप्लोरर

#MeToo: साजिद खान पर बोलीं बिपाशा बसु- सेट पर खुले तौर पर अश्लील बातें करते थे

फिल्म मेकर साजिद खान पर अभी तक कई सारी महिलाओं ने यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. इसके बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बसु भी सामने आई हैं.

नई दिल्ली: देश भर में चल रहे #Metoo मूवमेंट के चलते कई बड़े एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हैं. इस लिस्ट में फिल्म मेकर साजिद खान का नाम भी है. साजिद पर Ex-असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा समेत कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगए हैं. इसके बाद अब अभिनेत्री बिपाशा बसु भी सामने आई हैं. बिपाशा का कहना है कि वो फिल्म के सेट पर बिना सोचे-समझे खुले तौर पर अश्लील मजाक करते थे.

दरअसल, बिपाशा ने साजिद खान के साथ फिल्म 'हमशक्ल्स' में काम किया है ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई है. हाल ही में सोशल मीडिया वएक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए बिपाशा ने लिखा, "मैं खुश हूं कि महिलाओं ने ऐसे लोगों के बारे में यौन शोषण के अनुभवों शेयर किए. उन्होंने मेरे साथ तो कुछ नहीं किया ,लेकिन महिलाओं के प्रति असभ्य व्यवहार मुझे परेशान करता था और वे सेट पर बिना सोचे-समझे खुले तौर पर अश्लील मजाक करते थे. साथ ही सभी लड़कियों के साथ रूखा व्यवहार करते थे. "

इसके साथ ही बिपाशा का कहना है कि अगर उनके साथ कोई भी ऐसी घटना हुई होती तो वो इसके खिलाफ आवाज उठाने में जरा भी समय नहीं लगाती बल्कि 2014 में ही बोलती. बिपाशा का कहना है, "मेरी आवाज एक बुलंद आवाज है. कभी अपमान सहन नहीं करूंगी."

आपको बता दें कि सलोनी चोपड़ा के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साल 2014 में आई फिल्म उंगली की एक्ट्रेस रेचेल व्हाइट ने कहा कि उनके पास सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट्स तो नहीं हैं लेकिन वह बस इंतजार कर रही थी कि कोई आगे आए जिसके बाद वह भी अपनी बात रख सकें. उन्होंने कहा, "जब मैंने सलोनी चोपड़ा की दास्तां पढ़ी तो मुझे पता था कि अब मुझे भी आगे आना होगा."

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए रचेल ने साजिद को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. रचेल ने बताया, 'मैं ऑडिशन देने के लिए कभी किसी के घर या कॉफी शॉप जैसी जगहों पर नहीं जातीं, मगर साजिद ने घर में अपनी मां के होने का बहाना बनाकर और अपने सर्वेंट की बीवी के प्रेग्नेंट होने का हवाला देकर मुझे घर पर बुलाया. लेकिन घर पर उनकी मां नहीं थीं और सर्वेंट ने मुझे उस कमरे तक छोड़ा, जो साजिद का बेडरूम था." रचेल की पूरी आपबीती जानने के लिए यहां क्लिक करें. #MeToo: रचेल वाईट ने साजिद खान पर लगाए संगीन इल्ज़ाम, कहा- झूठ बोलकर घर बुलाया और टॉप उतारने को कहा

इसके साथ ही अभिनेत्री सिमरन कौर सूरी ने भी एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए साजिद खान पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं. सिमरन ने बताया साजिद ने उन्हें ऑफिस का गलत पता देकर अपने घर पर बुलाया. साजिद के घर पहुंचने‌ के बाद फिर उनके साथ जो कुछ हुआ, वो बेहद ही शर्मनाक है. सिमरन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "साजिद ट्रेडमिल पर थे. मेरे पहुंचते ही साजिद ने मुझे पूरे कपड़े उतारने के लिए कहा. ये सुनकर मैं शॉक्ड हो गई. मैंने गुस्से में साजिद से पूछा कि ये क्या बोल रहे हैं आप ? इसपर साजिद ने‌ मुझे कहा कि वो रोल के हिसाब से मेरी बॉडी देखना चाहते हैं, लेकिन मैंने कपड़े उतारने से साफ मना कर दिया." यहां क्लिक कर पढ़े सिमरन की पूरी कहानी.#MeToo : साजिद खान ने मुझे घर बुलाकर कपड़े उतारने के लिए कहा : सिमरन कौर सूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget