एक्सप्लोरर

रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाकर हुईं थी फेमस, अब बनने जा रही है रानू मंडल की बायोपिक

सोशल मीडिया रातों रात किसी को भी स्टार बना सकता है और सोशल मीडिया के इस जादू का ताजा उदाहरण रानू मंडल हैं.अब जल्द ही उनके जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है.

सोशल मीडिया रातों रात किसी को भी स्टार बना सकता है और सोशल मीडिया के इस जादू का ताजा उदाहरण रानू मंडल हैं. रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाती दिख रहीं थी. इस वायरल वीडियो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. अब जल्द ही उनके जीवन पर बायोपिक बनने जा रही है. नेशनल अवॉर्ड विजेता बंगाली अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती को रानू मंडल की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाने के लिए प्रस्ताव मिला है.

बायोपिक की पुष्टि करते हुए सुदीप्ता ने न्यूज एजेंसी आईएसएएस को बताया, "हां, मुझे फिल्म की पेशकश की गई है. हालांकि, मुझे अभी स्क्रिप्ट मिलनी बाकी है. स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही मैं तय करूंगी कि मुझे किरदार निभाना है या नहीं."

पत्रकार से स्वतंत्र फिल्मकार बने हृषिकेश मंडल 'प्लेटफार्म सिंगर रानू मंडल' नामक फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं, जो गायिका के पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक के सफर को दिखाएंगे.

रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाकर हुईं थी फेमस, अब बनने जा रही है रानू मंडल की बायोपिक

हृषिकेश ने कहा, "सुदीप्ता चक्रवर्ती से भूमिका के लिए संपर्क किया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक अपनी रजामंदी नहीं जताई है. मुझे लगता है कि अगर कोई चरित्र को जीवंत कर सकता है तो वह सुदीप्ता दी हैं. वह एक शानदार अभिनेत्री हैं."

फिल्मकार का मानना है कि सड़क किनारे गाना गाने से लेकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं रानू मंडल बायोपिक की हकदार हैं और यह समय बिल्कुल उपयुक्त है बायोपिक बनाने के लिए क्योंकि लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.

हृषिकेश ने कहा, "लोग रानू मंडल के जीवन के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. वह सोशल मीडिया की बदौलत रातों रात सिंगिंग सेंसेशन बन गईं, इसलिए लोग उनके बारे में और जानने के लिए इच्छुक हैं. इसके साथ ही फिल्म वर्तमान समय में सोशल मीडिया की शक्ति को उजागर करेगी, जिसने सड़क के किनारे की गायिका रानू को एक स्टार के रूप में परिवर्तित कर दिया."

रानू मंडल से मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए हृषिकेश ने बताया, "उनसे कई बार मिलने और बात करने के बाद मुझे पता चला कि वह एक शिक्षित परिवार से हैं, वह संगीत से प्यार करती हैं और बचपन से ही गाती रही हैं. वह एक सरल और प्यारी इंसान हैं और स्वभाव से भावुक हैं." निर्देशक ने कहा, अगर सुदीप्ता फिल्म में रानू का किरदार निभाने को राजी हो जाती हैं, तो बाकी कलाकारों को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा और अक्टूबर के अंत तक शूटिंग शुरू हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget