एक्सप्लोरर

सहारा इंडिया परिवार के मालिक सुब्रत रॉय पर बनेगी फिल्म, जन्मदिन के मौके पर होगा बायोपिक का एलान

पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'बैड बॉय बिलेनियर' नामक वेब सीरीज में नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या के अलावा सुब्रत रॉय पर भी एक एपिसोड बनाया गया था. इस सीरिज में सुब्रत रॉय के कामयाबी से लेकर उनसे जुड़े विवादों और कानूनी केस को भी विस्तार से रेखांकित किया गया था.

मुंबई: सहारा इंडिया परिवार समूह के मालिक सुब्रत रॉय पर जल्द ही एक फीचर फिल्म बनाई जाएगी. एबीपी न्यूज़ को इस बात का पता चला है कि विवादित रहे और चिट फंड के पैसों के गबन के मामलों में जेल की सजा तक काट चुके सुब्रत रॉय पर बननेवाली इस बायोपिक फिल्म का एलान उनके 73वें जन्मदिन यानी 10 जून को किया जाएगा.

फिलहाल इस बात की जानकारी हाथ नहीं लगी है कि सुब्रत रॉय पर बननेवाली इस फिल्म में टाइटल रोल कौन निभाएगा, फिल्म के अन्य कलाकार कौन होंगे और इस फिल्म का निर्देशन कौन करेगा. मगर एबीपी को इस बात की जानकारी जरूर मिली है कि इस फिल्म‌ की शूटिंग इसी साल शुरू करने और इसे अगले साल तक रिलीज किये जाने की योजना है.

उल्लेखनीय है 2012 में सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सुब्रत रॉय को बाजार के नियमों का उल्लंघन कर गैर कानूनी ढंग से चिट फंड के जरिए लाखों लोगों से पैसे जुटाने के मामले का दोषी करार दिया था और बाद में सुब्रत रॉय को इस मामले में लम्बे समय तक जेल में भी रहना पड़ा था. उस वक्त सेबी ने सुब्रत रॉय पर 25,700 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया था. मगर 2020 में सेबी ने सुब्रत रॉय को ब्याज सहित कुल 62,600 करोड़ रुपये लौटाने की बात कोर्ट में कही थी और ऐसा नहीं किये जाने पर सुब्रत रॉय की परोल को रद्द किये जाने की मांग अदालत से की थी.

सहारा इंडिया परिवार चिट फंड से लेकर टाउनशिप के निर्माण, होटल व्यवसाय, शिक्षा, मनोरंजन, टूरिज्म, हेल्थकेयर, मीडिया जैसे क्षेत्रों में अपना दखल रखता है. हालांकि भारी नुकसान के चलते सुब्रत रॉय ने कुछ साल पहले सहारा एयरलाइंस को बेच दिया था.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'बैड बॉय बिलेनियर' नामक वेब सीरीज में नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या के अलावा सुब्रत रॉय पर भी एक एपिसोड बनाया गया था. इस सीरिज में सुब्रत रॉय के कामयाबी से लेकर उनसे जुड़े विवादों और कानूनी केस को भी विस्तार से रेखांकित किया गया था.

CBI में ड्रेस कोड लागू करने के आदेश, जींस और कैजुअल जूतों पर लगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 15 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 1 बजे तक कलेक्शन 15 करोड़ के पार
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
Jana Nayagan BO: 7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते में कितना किया कलेक्शन
7वें दिन 'जना नायकन' की कमाई को लगा ब्रेक, जानें- एक हफ्ते का कलेक्शन
भारत में इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने मचाई जमकर तबाही, मिलकर कूटे 2100 करोड़ से ज्यादा, 100 करोड़ से नीचे एक भी नहीं
भारत में इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, 100 करोड़ से नीचे एक भी नहीं

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget