एक्सप्लोरर

CBI में ड्रेस कोड लागू करने के आदेश, जींस और कैजुअल जूतों पर लगी रोक

नए आदेश के मुताबिक, अब सीबीआई के सभी पुरुष अधिकारी कर्मचारियों को फॉर्मल ट्राउजर शर्ट और फॉर्मल जूते ही पहनने होंगे. साथ ही सीबीआई कार्यालय में आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन अपनी सेविंग वगैरह करके भी आएंगे

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो में ड्रेस कोड लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. सीबीआई के नए निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने सीबीआई की छवि को और निखारने के उद्देश्य से सीबीआई के तमाम कार्यालयों के सुपरवाइजरी अफसरों को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

जींस और कपड़ों के जूतों पर रोक

नए आदेशों के मुताबिक, अब सीबीआई के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तर में फॉर्मल ड्रेस पहनी होंगी. साथ ही जींस और कपड़ों के जूतों जैसे कैजुअल वियर को पहनने पर रोक लगा दी गई है. सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा दिया गया यह निर्देश कार्यालय की गरिमा बनाए रखने और सभी अधिकारियों कर्मचारियों की एक जैसा दिखाई देने के लिए तर्क सम्मत है.

अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से यह देखा जा रहा था कि सीबीआई कार्यालय में कुछ अधिकारी कर्मचारी कैजुअल ड्रेस पहन कर आ रहे थे और इसका प्रभाव धीरे धीरे बड़े पैमाने पर पड़ना शुरू हो गया था. नए निदेशक ने कार्यभार संभालने के फौरन बाद ही इस तरफ ध्यान दिया और उन्होंने सीबीआई के प्रशासनिक विभाग को निर्देश दिया कि इस बाबत एक आदेश जारी किया जाए.

फॉर्मल ट्राउजर शर्ट और फॉर्मल जूते ही पहनने होंगे

इस नए आदेश के मुताबिक, अब सीबीआई के सभी पुरुष अधिकारी कर्मचारियों को फॉर्मल ट्राउजर शर्ट और फॉर्मल जूते ही पहनने होंगे. साथ ही सीबीआई कार्यालय में आने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन अपनी सेविंग वगैरह करके भी आएंगे, जिन लोगों ने दाढ़ी रखने की अनुमति ली हुई है, वह अपनी दाढ़ी रख सकते हैं.

साथ ही सीबीआई कार्यालय में काम करने वाली महिला अधिकारी और कर्मचारी भी इस आदेश से अछूती नहीं है. उनके लिए कहा गया है कि वे लोग केवल अब साड़ी, सूट, फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर पहनकर कार्यालय आएं. आदेश में कहा गया है कि अब सीबीआई कार्यालय में जींस टी शर्ट स्पोर्ट्स शूज चप्पल और दूसरे कैजुअल वियर पहन कर आने की अनुमति नहीं है.

कैजुअल वियर पहनेंगे तो उसका एक अलग असर पड़ता है- अधिकारी

सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई के तमाम अधिकारियों कर्मचारियों को आए दिन अनेक कार्यालयों में बैठक के लिए जाना होता है. साथ ही सरकारी पदों पर बैठे बड़े लोगों समेत अनेक नेताओं आदि से भी पूछताछ करनी होती है. ऐसे में यदि वे कैजुअल वियर पहनेंगे तो उसका एक अलग असर पड़ता है.

अधिकारी ने कहा कि अभी तक ऐसे कपड़ों पर पहनने की रोक नहीं लगाई गई थी, लेकिन नए निदेशक ने सीबीआई के कामकाज को और चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किए है. ध्यान रहे कि सुबोध कुमार जायसवाल ने सीबीआई में 33वें डायरेक्टर के तौर पर पिछले सप्ताह ही कार्यभार संभाला था. सीबीआई में फिलहाल इस नए आदेश को लेकर चर्चाएं गर्म है.

ये भी पढ़ें-

जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 देशों में वैक्सीनेशन में भारत किस पायदान पर है

Explained: अमेरिका-कनाडा समेत कई अमीर देशों में 12 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget