एक्सप्लोरर

अपने 77वें बर्थडे पर कोई धूम धड़ाका नहीं चाहते बिग बी, कहा- इसमें जश्न मनाने जैसा क्या है?

कल 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन है. उससे पहले बिग बी ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब उनके पिता और दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन उनके जन्मदिन पर उनके लिए एक कविता लिखते थे और उन्हें सुनाते थे.

मुंबई: बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 77 साल के हो जाएंगे. इस दिन को लेकर उनके फैंस उत्साहित रहते हैं लेकिन बिग बी का कहना है कि इस बार उनका जन्मदिन को धूम-धड़ाके से मनाने का कोई ईरादा नहीं हैं.

अपने प्रशंसकों से अपने अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के लिए विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हुए बिग बी ने कहा, "इसमें जश्न मनाने जैसा क्या है? यह भी एक सामान्य दिन की तरह है. मैं आभारी हूं कि मैं अभी भी काम कर रहा हूं और मेरा शरीर मेरी आत्मा के साथ तालमेल बिठाए रखने में सक्षम है."

अपने आगामी जन्मदिन को लेकर बिग बी ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब उनके पिता और दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन उनके जन्मदिन पर उनके लिए एक कविता लिखते थे और उन्हें सुनाते थे.

पुराने दिनों को याद करते हुए बिग बी ने कहा, "यह परिवार की एक परंपरा थी. लेकिन, इस परंपरा को नई परिभाषा तब मिली जब, 1984 में मेरे साथ हुई जानलेवा दुर्घटना के बाद मेरे पिता ने मेरे जन्मदिन पर कविता सुनाई थी. वह मेरे लिए एक नई जिंदगी पाने जैसा था. कविता पढ़ने के दौरान मेरे पिता टूट से गए थे. ऐसा पहली बार था, जब मैंने उन्हें इस तरह टूटते हुए देखा था."

बिग बी ने कहा कि समय के साथ बहुत सी चीजें बदल गई हैं, और जन्मदिन की रस्में भी. उन्होंने कहा, "मैं अपने पिता की कविता को बहुत याद करता हूं और उस दिन जिस तरह मेरी मां उत्साहित रहती थी, उसकी भी बहुत याद आती है. अब हर साल केक काटने के रिवाज में मुझे दिलचस्पी नहीं रही. इसकी जगह सूखे मेवों की प्लेट ने ले ली है."

उनसे उनके अधूरे सपने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, "कई सारे हैं! मैं पियानो बजाना चाहता हूं. मैं कई भाषाएं सीखना चाहता हूं. मैं गुरुदत्त के साथ काम करना चाहता था."

वहीं, उनसे पूछे जाने पर कि उनकी कौन सी ऐसी फिल्म है, जिसका वे रीमेक बनाना चाहते हैं, उन्होंने कहा, "कोई भी नहीं. जो फिल्में बन चुकी हैं, उसे फिर से बनाने जैसा क्या है. उसके आगे क्यों नहीं सोचा जा सकता?"

फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में उनके सह-कलाकार आयुष्मान खुराना ने हाल ही में उन्हें लेकर कहा था, "वह 24 साल के युवा की सोच रखने वाले 77 वर्षीय व्यक्ति हैं."

रेखा त्रिपाठी एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में ABP News में एंटरटेनमेंट एडिटर हैं. वे पिछले 11 वर्षों से ABPLive.com का हिस्सा हैं. जिनकी कलम मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, चुनाव, सामाजिक सरोकार और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर बिना रुके, बिना झुके रवां दवां है. मनोरंजन पत्रकारिता में उनका अनुभव सिर्फ़ रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लंबे समय से फिल्मों की समीक्षा (Film Reviews) भी कर रही हैं. Content Strategy ABP Live की एंटरटेनमेंट कलस्टर की पूरी कंटेंट स्ट्रैटजी, कवरेज प्लानिंग और टारगेट एग्जीक्यूशन की ज़िम्मेदारी पवन रेखा की है. इवेंट्स की कवरेज कैसे करनी है, किन ट्रेंड्स को फॉलो किया जाएगा और कौन सी स्टोरीज़ डिजिटल ऑडियंस को सबसे ज़्यादा कनेक्ट करेगी. टीम में काम का बंटवारा कैसे होगा और किस स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है. यही हुनर उनकी असल ताकत है. Celebrity Interviews रेखा ने दिव्या दत्ता,  वरुण ग्रोवर, विद्युत जामवाल, सुधीर बाबू, फाजिलपुरिया, स्वानंद किरकिरे, कौसर मुनीर और फारुक कबीर जैसे दिग्गजों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं.   Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए पवन रेखा ने SEO, G4 ट्रेनिंग, AI आधारित कंटेंट वर्कफ्लो और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. रंग और तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली रेखा Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है. Expertise उनका जुड़ाव थिएटर और सिनेमा से बहुत पुराना है, वे सिर्फ़ ट्रेंड्स नहीं, ओटीटी की कंटेंट गहराई, कहानियों के प्लॉट और इसके सांस्कृतिक प्रभावों को समझती हैं और उन्हें बेहतरीन अंदाज़ से प्रस्तुत करने की कला रखती हैं. Professional Degree पवन रेखा ने बायोलॉजी में स्नातक और पत्रकारिता में MA Mass Communication किया है. साइंस की पढ़ाई ने उन्हें जहां वैज्ञानिक तथ्यों, किस्से और फैक्ट की समझ दी, वहीं पत्रतकारिता के क्षेत्र में ऊंच शिक्षा ने इस फील्ड की बारिकियों से रू-ब-रू कराया.  Publication पवन रेखा की लेखनी को ‘योजना’, ‘जनसत्ता’ जैसे मंचों पर जगह मिलती रही, जो उनके लेखन की गहराई को दर्शाता है. 'मेरा काम सिर्फ़ लिखना नहीं, समझाना भी है- और कभी-कभी, महसूस कराना भी' Social Media Instagram- https://www.instagram.com/rekhatripathii/ X- https://x.com/ Facebook - https://www.facebook.com/rekhatiwarip

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
Box Office: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget