एक्सप्लोरर

वेब सीरीज में काम कर बोली भूमि- सेंसरशिप नहीं होती इसलिए अच्छा है ये प्लेटफॉर्म

अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक कार्यक्रम 'लस्ट सीरीज' में काम कर रही हैं.

नई दिल्ली: अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में नजर आई बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक कार्यक्रम 'लस्ट सीरीज' में काम कर रहीं है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम करने के बाद शुक्रगुजार हैं कि इंटरनेट पर कोई सेंसरशिप नहीं है. 'लस्ट सीरीज' में निर्देशकों जोया अख्तर, करण जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी की कहानियां दिखाई जाएंगी.

भूमि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डिजिटल प्लेटफॉम द्वारा लाए गए बदलावों को काफी अच्छा मानती हैं. भूमि ने आईएएनएस को बताया, "इंटरनेट और ऐसे आश्चर्यजनक पोर्टल देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद. जैसे नेटफ्लिक्स और एमेजन. दर्शकों के देखने के लिए विषयवस्तु काफी बढ़ गई है और इसीलिए काम की क्वालिटी भी काफी बढ़ गई है. अब आप दर्शकों को कोई बेकार चीजें नहीं दिखा सकते क्योंकि वो उसकी तारीफ नहीं करने वाले."

उन्होंने कहा, "मुद्दा ये है कि इंटरनेट पर सेंसरशिप नहीं होने के कारण बतौर निर्माता आप और आजादी से सोच सकते हैं और रचनात्मक लोग वही करते हैं जिस पर वे विश्वास करते हैं." भूमि 'लस्ट सीरीज' के किसी अन्य माध्यम की अपेक्षा डिजिटल माध्यम पर रिलीज होने के कारण खुश हैं.

भूमि 'टाइड प्लस विड एक्स्ट्रा पॉवर' और गैर सरकारी संस्था 'गूंज' के 'राष्ट्रीय होली वस्त्र भंडार' मुहिम की सफलता का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आई थीं. इस मुहिम के तहत जरूरतमंदों को देने के लिए 20 शहरों से 83,500 कपड़े इकट्ठे हुए थे.

बॉलीवुड द्वारा ऐसे सामाजिक उपक्रमों को सहयोग देने की बात पर भूमि ने कहा, "कलाकार के तौर पर, हममें लोगों को प्रभावित करने की क्षमता होती है. इसी जगह अभिनेताओं की सामाजिक जिम्मेदारी दिखाई देती है. उन्हें अपनी शक्ति और प्रसिद्धि का उपयोग अच्छे कामों में करना चाहिए."

भूमि की ये खासियत उनकी फिल्मों में भी दिखती है. भूमि की अगली फिल्म अभिषेक चौबे निर्देशित 'सोनचिरैया' है, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget