एक्सप्लोरर

'भूमि' ट्रेलर लॉन्च‌: असली संजू को मिला फिल्मी संजू का साथ!

मुंबई: संजय दत्त की जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म 'भूमि' के लॉन्च के दौरान वहां मौजूद पत्रकारों को एक‌ नहीं, बल्कि दो-दो संजय दत्त के दर्शन हुए. अगर आप सोच रहे हैं कि संजय का कोई डुप्लिकेट भी वहां मौजूद था,‌ तो आप गलत हैं.

दरअसल, ट्रेलर लॉन्च के दौरान रियल संजय दत्त का साथ दिया फिल्मी संजय दत्त ने. जी हां, हम‌ बात कर रहे हैं, रणबीर कपूर की. यूं तो उनका फिल्म 'भूमि' से दूर-दूर तक‌ कोई लेना-देना नहीं है, मगर संजय दत्त की इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए रणबीर ने भी यहां अपनी हाजिरी लगाई.

याद दिला दें कि रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म 'दत्त' में संजय दत्त के रोल में नजर आएंगे.

एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने रणबीर से जब पूछा कि संजय पर बन रही बायोपिक में काम‌ करते हुए उन्हें संजय दत्त के बारे में कितना कुछ जानने का मौका मिला? तो रणबीर ने कहा, "मैं संजू सर को बचपन से जानता हूं. जब बायोपिक में‌ काम करना शुरू किया तो मुझे लगा कि ये कोई बायोपिक नहीं हो सकती, बल्कि ये एक‌ साइंस फिक्शन फिल्म है... मतलब मुझे समझ नहीं आ रहा था कि भला ऐसी लाइफ कौन जीता है?"

f8a828a9-de61-4a27-a534-a6f0e4542bb9-compressed

रणबीर ने आगे कहा, "इस फिल्म के जरिए मैंने एक साल तक संजू सर की जिंदगी को जीने की कोशिश की है, उम्मीद है लोगों को लगेगा कि मैंने जो किया है उस फिल्म (दत्त) में, ठीक-ठाक किया होगा."

गौरतलब है कि संजय दत्त 'भूमि' में अदिति राव हैदरी के पिता के रोल में नज़र आएंगे. संजय ने कहा कि असल जिंदगी‌ में त्रिशाला, इकरा और शाहरान का पिता होने की वजह से फिल्म में एक पिता का किरदार निभाने‌ में उन्हें काफी मदद मिली.

904c629b-71d3-41dc-93d4-e2d6197337e4

संजय ने आगे कहा, "शूटिंग के दौरान मैं अपने पिता (सुनील दत्त) और बहन प्रिया के रिश्ते के बारे में भी सोचा करता था, क्योंकि दोनों के रिश्ते काफी अच्छे थे."

एक‌ सवाल के जवाब में संजय ने बताया, "जेल से छूटने के बाद में सेट पर लौटने को लेकर मैं कतई बेताब नहीं था. मैं बस एक अच्छी कहानी की तलाश में था. यही वजह है कि मैंने 'भूमि' में‌ काम किया". संजय ने कहा कि फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है जो उन्हें काफी पसंद आई.

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संजय की अमेरिका में रहनेवाली बेटी त्रिशाला का लंदन से पिता संजय दत्त के नाम भेजा एक ऑडियो संदेश भी सुनाया गया, जो कुछ इस तरह था - "डियर पापा, ये मेरे लिए बेहद खुशी‌ की बात है कि आपने 'भूमि' का‌ ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मेरे जन्मदिन को चुना, जो कि मेरे लिए सरप्राइज है. मुझे इस बात की भी बेहद खुशी है कि आपने पिता-बेटी के रिश्ते पर बनी फिल्म को अपनी कमबैक फिल्म‌ के तौर पर चुना... मुझे आप पर बेहद गर्व है और मैं खुशनसीब हूं कि आपकी जिंदगी‌ का हिस्सा हूं"

a7287f36-0dcd-4ac5-8d43-1a4f4139b04c-compressed

'भूमि‌' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संजय दत्त की पूर्व सांसद बहन प्रिया दत्त और उनके पति ओवेन, पत्नी मान्यता दत्त, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, निर्देशक ओमंग कुमार, टी-सीरिज के भूषण कुमार, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, लेखक अभिजात जोशी आदि भी मौजूद थे.

'भूमि' 22 सितम्बर को देशभर में रिलीज होगी.

देखें ट्रेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget