एक्सप्लोरर

Box Office: 'हाउसफुल 5' से पहले मिशन हुआ 'इंपॉसिबल', 'केसरी वीर' की छूटी 'कंपकंपी', सिर्फ 'रेड 2' की 'भूल चूक माफ'!

Box Office: इस समय सिनेमाहॉल में लगी 6 फिल्मों में से कौन सी फिल्म सबसे बढ़िया कलेक्शन कर रही है और कौन सी फिसड्डी निकली? पूरा लेखा-जोखा यहां जानिए.

Box Office: इस समय इंडियन थिएटर्स में रेड 2, मिशन इंपॉसिबल, फाइनल डेस्टिनेशन, केसरी वीर और कंपकंपी जैसी कई फिल्में लगी हुई हैं. इन फिल्मों में कुछ हिट हो चुकी हैं तो कुछ हिट होने की कैटेगरी में एंट्री करने के लिए छटपटा रही हैं. वहीं कुछ फिल्मों का हाल तो इमरजेंसी और आजाद जैसा हो गया है.

6 जून को अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिलीज होने वाली है जिससे अभी बॉक्स ऑफिस को सहारे की उम्मीद है, क्योंकि फिलहाल सिनेमाहॉल में चल रही ज्यादातर फिल्मों की कमाई में बहुत तेजी से गिरावट आई है. तो चलिए जानते हैं कि आज 11:45 बजे तक किस फिल्म का कैसा हाल है.


Box Office: 'हाउसफुल 5' से पहले मिशन हुआ 'इंपॉसिबल', 'केसरी वीर' की छूटी 'कंपकंपी', सिर्फ 'रेड 2' की 'भूल चूक माफ'!

कंपकंपी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों ने सीधे-सीधे खारिज कर दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह पिट चुकी है कि सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 5 दिन में सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब फिल्म एक दिन में 15 लाख का आंकड़ा भी नहीं पार कर पा रही है.

केसरी वीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की इस हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 50-60 करोड़ रुपये लगा दिए लेकिन इस फिल्म ने अभी तक 6 दिन में सिर्फ 1.37 करोड़ रुपये कमाए हैं. स्टोरी लिखे जाने तक फिल्म ने आज सिर्फ 14 लाख रुपये का ही बिजनेस किया है.


Box Office: 'हाउसफुल 5' से पहले मिशन हुआ 'इंपॉसिबल', 'केसरी वीर' की छूटी 'कंपकंपी', सिर्फ 'रेड 2' की 'भूल चूक माफ'!

मिशन इंपॉसिबल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
टॉम क्रूज की धाकड़ एक्शन फिल्म ने इंडिया में अभी तक 79.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 12 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म की ओपनिंग देखकर उम्मीद बंधी थी कि फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ी बन जाएगी, लेकिन फिल्म की कमाई की स्पीड में जिस हिसाब से कमी आई है. उसे देखकर अब ये काफी मुश्किल लग रहा है. 10वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए थे, तो वहीं 11वें दिन ये घटकर 2.25 करोड़ रह गई. वहीं आज अभी तक 2.15 करोड़ ही कमा पाई है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिर्फ 48 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही सुपरहिट का तमगा पा लिया है और सैक्निल्क के मुताबिक, इंडिया में 164.45 करोड़ रुपये भी बटोर लिए हैं. लेकिन पिछले 2 दिनों से फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही. दो दिन पहले फिल्म ने 75 लाख तो कल 77 लाख ही कमाए. आज अभी तक फिल्म की कमाई सिर्फ 75 लाख रुपये हो पाई है. यानी अब 200 करोड़ी फिल्म बनना रेड 2 के लिए सपने जैसा होता दिख रहा है.



फाइनल डेस्टिनेशन 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस कमाल की हॉरर कॉमेडी को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने इंडिया में अब तक 47.54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म की चाल अब बहुत तेजी से धीमी हो गई है. फिल्म मिशन इंपॉसिबल से भी पहले रिलीज हुई थी 14 दिनों में 50 करोड़ नहीं टच कर पाई है और आज अभी तक फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ हो गई है.

भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की इस फिल्म को सिर्फ 50 करोड़ में तैयार किया गया है और सिर्फ यही फिल्म इस समय सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. फिल्म ने 6 दिन में 40.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और आज अभी तक फिल्म की कलेक्शन 3.25 करोड़ हो चुका है. सिर्फ यही फिल्म है जो अब भी हर दिन 4 करोड़ के आसपास कमा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget