एक्सप्लोरर

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: 'भूल चूक माफ' हिट हुई या फ्लॉप? चौथे दिन ही सामने आया फिल्म की कमाई का सच

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव-वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ ने 4 दिनों में कितनी कमाई कर ली है, उसका पूरा लेखा-जोखा यहां देख सकते हैं.

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: समय के लपेटे में फंसे राजकुमार राव और वामिका गब्बी शादी करने के लिए तरस रहे हैं. ये अलग और अनोखी कहानी है जो लोगों को पसंद आ रही है. ये कहानी है 23 मई को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'भूल चूक माफ' की.

फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म की कमाई से जुड़े चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, राजकुमार राव की फिल्म मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक सब जगह पसंद की जा रही है. ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 7.20 करोड़, दूसरे दिन 9.81 करोड़ और तीसरे दिन 11.70 करोड़ रुपये कमाते हुए पहले वीकेंड में ही 28.71 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक चौथे दिन 10:10 बजे तक 4.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.21 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

भूल चूक माफ हिट या फ्लॉप? बजट और वर्ल्डवाइड कमाई

राजकुमार राव की फिल्म ने 3 दिन में वर्ल्डवाइड 34.50 करोड़ कमा लिए हैं. इसमें आज का अभी तक का कलेक्शन जोड़ दें तो ये 39 करोड़ पहुंचता है. अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि फिल्म हिट हुई है या फ्लॉप, क्योंकि इसे रिलीज हुए अभी सिर्फ 4 दिन हुए हैं.

हालांकि, फिल्म की ओपनिंग वीकेंड की कमाई और आज यानी वीकडेज में एंट्री करते ही जो कमाई दिखी है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को 50 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है.

यानी फिल्म अभी अपना बजट निकालने से सिर्फ 11 करोड़ रुपये दूर है. फिल्म जिसके करीब पहुंचती दिख रही है. इसके अलावा, किसी फिल्म के हिट होने के लिए जरूरी है कि वो अपने बजट का दोगुना कमा ले और भूल चूक माफ ने ऐसी उम्मीदें तो जगा ही दी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

भूल चूक माफ की स्टार कास्ट

भूल चूक माफ को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा और रघुबीर यादव जैसे कई कमाल के एक्टर्स भी हैं जिन्होंने कॉमेडी का मजेदार तड़का लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
Box Office: मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी थलपति विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
मंगलवार को नहीं चमकी 'जना नायकन', लेकिन बनी विजय की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म
Box Office: मंगलवार को 'जना नायकन' का हुआ बंटाधार, 'द ओडिसी', 'धमाल 4' ने मचाई धूम, जानें- कलेक्शन
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, जानें 'जना नायकन' से 'द ओडिसी' की कमाई
'ये बेवकूफी का काम भी है...', 'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोले जावेद अख्तर
'ये बेवकूफी का काम भी है...', 'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोले जावेद अख्तर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget