एक्सप्लोरर

Bhool Chuk Maaf BO Collection Day 10: 'भूल चूक माफ' ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, होश उड़ा देगा 10वें दिन का कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: 'भूल चूक माफ की कमाई में वीकेंड पर इजाफा देखने को मिल रहा है. पर्दे पर आने के 10 दिन बाद भी राजकुमार राव की फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है.

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 10: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में आई थी और अब इसकी रिलीज को 10 दिन हो गए हैं. पर्दे पर आने के 10 दिन बाद भी 'भूल चूक माफ' अच्छा कलेक्शन कर रही है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा भी देखने को मिल रहा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपए से खाता खोला था. फिल्म ने दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 11.5 करोड़ और चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. पांचवें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ और सातवें दिन 3.35 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं आठवें दिन का कलेक्शन 3.25 करोड़ और नवें दिन 6.25 करोड़ रुपए रहा. 

दिन कलेक्शन
दिन 1 ₹ 7 करोड़
दिन 2 ₹ 9.5 करोड़
दिन 3 ₹ 11.5 करोड़
दिन 4 ₹ 4.5 करोड़
दिन 5 ₹ 4.75 करोड़
दिन 6 ₹ 3.5 करोड़
दिन 7 ₹ 3.35 करोड़
दिन 8 ₹ 3.25 करोड़
दिन 9 ₹ 5.25 करोड़
दिन 10 ₹ 6.25 करोड़
कुल ₹ 58.85 करोड़

'भूल चूक माफ' के 10वें दिन का कलेक्शन
'भूल चूक माफ' की कमाई में 10वें दिन यानी सेकेंड संडे को काफी बढ़ोतरी हुई है. राजकुमार राव की फिल्म के 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक (रात 10 बजे तक) 6.25 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस कर लिया है. अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 58.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी छाई फिल्म
'भूल चूक माफ' ने 9 दिन के कलेक्शन के साथ ही अपना बजट वसूल कर लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो राजकुमार राव की कॉमेडी एंटरटेनर ने 64.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. करण शर्मा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन अहम किरदा में नजर आए हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget