एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया छाए हुए हुए हैं मनोज तिवारी, निरहुआ और पवन जैसे भोजपुरी स्टार्स

पटना: आज सोशल मीडिया की पहुंच गांव से लेकर शहरों तक हो गई है. सोशल मीडिया को लेकर जहां लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क में रहते हैं, वहीं सार्वजनिक जीवन में रहने वालों की प्रसिद्धि का भी अंदाजा उनके अनुसरणकर्ताओं (फॉलोवर्स) की संख्या को देखकर लगाया जाता है.

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में देखा जाए तो यहां के अभिनेता भी अपने संदेश और तस्वीरें लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग आजकल धड़ल्ले से कर रहे हैं. ऐसे में इनके फॉलोवर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. अगर फॉलोवर्स के आंकड़ों की बात की जाए तो 'फेसबुक' पर अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी, जबकि इंस्टाग्राम पर एक्शन स्टार पवन सिंह को ज्यादा लोग पसंद करते हैं.

सोशल साइट पर भोजपुरी फिल्म के जानेमाने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोज तिवारी सबसे ज्यादा पसंदीदा बने हुए हैं. फेसबुक पर तीन जुलाई तक मनोज को अनुसरण (फॉलो) करने वालों की संख्या 6,69,405 है.

यह दीगर बात है कि मनोज तिवारी अब फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय हैं. भाजपा नेता मनोज दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के साथ सांसद भी हैं.

मनोज तिवारी के बाद फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स की संख्या भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' के पास है. निरहुआ के फॉलोअर्स की संख्या 5,70,596 है, जबकि भोजपुरी फिल्म अभिनेताओं में फेसबुक पर तीसरे नंबर पर 'मेगा स्टार' रवि किशन का स्थान है. रवि को कुल 3,09,668 लोग फॉलो करते हैं.

 

Shooting for Nirahua chalal London 😍

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

इसके अलावा भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को फेसबुक पर 1,44,269 लोग, जबकि गायक और अभिनेता अरविंद अकेला 'कल्लू' को 37,695 और यश कुमार को 32,122 लोग फॉलो करते हैं.

फिल्मी दुनिया के क्षेत्र में आजकल 'इंस्टाग्राम' को भी लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म जगत में इंस्टाग्राम पर अभिनेता पवन सिंह सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. तीन जुलाई तक इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के फॉलोअर्स की संख्या करीब 54,300 है. इंस्टाग्राम पर अभिनेता खेसारीलाल यादव के 40,200 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, जबकि दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' को 40,100 से ज्यादा लोगा फॉलो कर रहे हैं.

इसके बाद अरविंद अकेला 'कल्लू' आते हैं, जिन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 18,600 से ज्यादा है. बिग बॉस सीजन 10 से चर्चा में आए भोजपुरी सिनेमा के 'फिटनेस आइकन' विक्रांत सिंह राजपूत को 17,800 से ज्यादा लोग पसंद करते हैं. इसके अलावा रवि किशन को 11,600 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

भोजपुरी सिनेमा के जानकार और भोजपुरी सिनेमा के समीक्षक रंजन सिन्हा कहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. ऐसे में भोजपुरी सिनेमा जगत में भी सोशल साइट पर लोगों की पहचान बढ़ी है.

उन्होंने कहा, "आज हिंदी सिनेमा हो या भोजपुरी सिनेमा, सोशल साइटों पर उनके फॉलोवर्स की संख्या देखकर उनकी प्रसिद्धि का अंदाजा लगाया जाता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमले से पहले नहीं मिली थी कोई धमकी’, टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान
Breaking: टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान, कहा- ‘हमले से पहले…’
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget