एक्सप्लोरर

एयर स्ट्राइक पर भोजपुरी स्टार निरहुआ ने फिल्म के सेट से शेयर किया ये VIDEO, आम्रपाली दूबे ने भी कही ये बड़ी बात

Bhojpuri Star's Reactions on IAF Air Strike : भारतीय वायुसेना के पराक्रम को आज हर कोई सलाम कर रहा है. इसी क्रम में भोजपुरी स्टार्स भी वायुसेना को पाकिस्तान पर की गई उनकी एयर स्ट्राइक के लिए शुभकामनाएं देते नजर आए.

Bhojpuri Star's Reactions on IAF Air Strike : भारतीय वायुसेना के पराक्रम को आज हर कोई सलाम कर रहा है. फिर चाहे वो भारत का कोई आम शख्स हो या खास, हर एक की जुबां पर फिलहाल सेना के पराक्रम की कहानी है. इसी क्रम में भोजपुरी स्टार्स भी वायुसेना को पाकिस्तान पर की गई उनकी एयर स्ट्राइक के लिए शुभकामनाएं देते नजर आए.

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव ने भी भारतीय सेना का हौसला अफजाई करते नजर आए. इस दौरान फिल्म के सेट से निरहुआ ने एक वीडियो शेयर किया . इस वीडियो में उनके साथ फिल्म का क्रू और को-स्टार नजर आ रहे हैं. वीडियो में निरहुआ अपनी टीम के साथ लगातार भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं.

एयर स्ट्राइक के बाद खिसियाए पाकिस्तान ने कहा-नहीं रिलीज होने देंगे कोई भी भारतीय फिल्म

इस वीडियो को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा, ''भारत माता की जय, इंडियन आर्मी इंडियन, एयरफोर्स जिंदाबाद, जय हिंद.'' इसी वीडियो के कमेंट में करते हुए निरहुआ ने लिखा, ''हाउ इज द जोश.''

View this post on Instagram
 

#Bharatmatakijai #indianarmy #indianairforce #zindabad ????#jaihind

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

निरहुआ ही नहीं भोजपुरी स्टार आम्रपाली दूबे ने भी भारतीय एयरफोर्स को शुभकामनाएं दी. उन्होंने एयर शो की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जय हिंद. शुक्रिया भारतीय वायुसेना, सही बदला लिया'.

IAF Air Strike: फिल्म 'उरी' की टीम का आया रिएक्शन, भारतीय वायुसेना को किया सलाम

View this post on Instagram
 

Jai Hind ????❤️???????? #thankyou #indianairforce???????? #rightrevengetaken????

A post shared by Aamrapali ???? (@aamrapali1101) on

भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने ट्वीट करते हुए देश के प्रधानमंत्री सहित भारतीय वायुसेना की तारीफ की. ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''भारतीय वायुसेना और नरेंद्र मोदी जी आप दोनों को दिल से धन्यवाद और प्रणाम करता हूं. जय हिंद की सेना.'' इतना ही नहीं रवि किशन ने एक और ट्वीट किया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के उपर लिखा हुआ कैप्शन भी मजेदार है. तस्वीर पर भोजपुरी में लिखा हुआ ,  ''पहले ही बोलले रहनी कि ई मोदी है रगेद के मारी''.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वायुसेना ने आज यानी 26 फरवरी की सुबह पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कैंप पर बमबारी की थी. इस बमबारी में भारतीय वायुसेना के 10 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर के जैश के ठिकानों को तबाह किया.

IAF Air Strike पर सामने आया सलमान खान का रिएक्शन, ट्वीट कर कहा...

जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराए. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से साउथ ब्लॉक में बने सिचुएशन रूम में पूरे ऑपरेशन की निगरानी की. बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने करीब 350 आतंकियों को मार गिराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, जानें- 'बंटवारा 1947' सहित बाकी फिल्मों का हाल
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में आई तेजी, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का 5वें दिन कितना रहा कलेक्शन, जानें यहां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget