एक्सप्लोरर
इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु

मुंबई: फैंटम फिल्म अपनी आनेवाली कॉमेडी में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी को लॉन्च करनेवाली है. फिल्म का नाम ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ है.
यह फिल्म वासन बाला के निर्देशन में है. दसानी के साथ एक और नया चेहरा फिल्म में है. इस फिल्म में मुख्य नायिका के किरदार में राधिका मदान को लिया गया है. इस फिल्म के लिए दोनों कलाकार एक साल से कठिन प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं. इस फिल्म में कुछ ऐसे एक्शन दृश्य होंगे जो इससे पहले पर्दे पर नहीं दिखे हैं.
"Besides, isn't it more exciting when you don't have permission" #PulpFicition #Classic A post shared by Abhimanyu Dassani (@abhimanyud) on
इस फिल्म में तमिल स्टार विजय सेठुपति भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रोडक्शन हाउस के संस्थापकों में से एक फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप ने बताया, ‘‘ वसन ने बहुत ही मजाकिया मार्शल आर्ट्स वाली फिल्म लिखी है, इस तरह की चीज मैंने न तो पढ़ी है और न ही देखी है. यह बहुत ही देसी और बहुत ही नई है. और मैं खुश हूं कि मुझे इसे प्रोड्यूस करना है.’’
और पढ़ें























