एक्सप्लोरर

परिवार के अलावा सिर्फ करन जौहर मुझे अच्छी तरह समझता है: शाहरूख खान

मुंबई: सुपरस्टार शाहरूख खान का कहना है कि परिवार के अलावा सिर्फ उनके फिल्म निर्माता दोस्त करन जौहर उन्हें अच्छी तरह समझ सकते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरूआती दिनों से ही करन के करीबी रहे 51 वर्षीय अभिनेता ने करण को ‘अद्भुत प्रतिभा वाला संवेदनशील व्यक्ति’ बताया.

शाहरूख ने करन की आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल बॉय’ के कल शाम यहां हुए विमोचन के मौके पर कहा कि किताब का नाम कुछ और हो सकता है जैसे ‘दि गुड बॉय’, ‘दि इंटेलिजेंट बॉय’ या ‘दि ब्यूटीफुल बॉय’.

srk

किंग खान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह काफी संवेदनशील व्यक्ति है जो किताब का नाम हो सकता है. मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता. मैं अति संवेदनशील हूं, मैं उलझा हुआ व्यक्ति हूं लेकिन मुझे लगता है कि परिवार के अलावा जो यह बता सकता है कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं वह सिर्फ करन है.’

उन्होंने कहा, ‘वह समझ सकता है कि आपके मन में क्या चल रहा है. वह अत्यधिक प्रतिभाशाली संवेदनशील व्यक्ति है.’ शाहरूख ने कहा, ‘किताब का नाम ‘द ब्रेव बॉय’ हो सकता है. मैं दृढ़ विश्वास के साथ यह कह सकता हूं. वह बहुत अलग है और सिर्फ अनोखे रूप में नहीं. हमारे देश में, जिस दुनिया में हम जीते हैं और जिस समाज का सामना हमें करना पड़ता है, उसमें अलग होना मुश्किल है.’

शाहरूख ने कहा, ‘जोश और संयम के साथ करन ने जो किया उसे हासिल करना बड़ी उपलब्धियों से परे है. अलग होने के कारण इस दुनिया में दृढ़ता और आजादी से दौड़ना बहुत खास बात है.’ करन के साथ अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी हिट फिल्में देने वाले शाहरूख ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में जितने लोग देखे हैं उनमें से करन सबसे खूबसूरत व्यक्ति रहेंगे.

करण की यह किताब खबरों में है जिसमें उन्होंने अपनी करीबी दोस्त काजोल के साथ संबंधों में आयी खटास, शाहरख के साथ रिश्तों में आये उतार-चढ़ाव और अपनी फिल्मों को अक्सर मिले अभिजात्य वर्ग के तमगे के बारे में बताया है. इस किताब की सह लेखक पूनम सक्सेना हैं.

lead

इस मौके पर आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शकुन बत्रा, अयान मुखर्जी समेत करण के कई करीबी दोस्त मौजूद थे. इस किताब में 44 वर्षीय करन ने दक्षिण मुंबई के फिल्मी परिवार में परवरिश और इंडस्ट्री में आने को लेकर अपनी शुरूआती हिचक के बारे में विस्तार से बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड
'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 5 फिल्मों के उड़ा दिए छक्के
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget