एक्सप्लोरर

पति ने धोखा दिया 15 साल की टूटी शादी, इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'विश्वासघात बर्दाश्त नहीं'

Barkha Bisht: बरखा बिष्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंद्रनील सेनगुप्ता संग अपनी 15 साल की शादी टूटने पर बात की. उन्होंने एक्स हसबैंड पर धोखा देने के आरोप लगाए.

Barkha Bisht On Ex Husband Indraneil:  बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता ने मार्च 2008 में शादी की थी.15 साल तक शादीशुदा रही ये जोड़ी चार साल पहले अलग हो गई थी. वहीं हाल ही में, बरखा ने इंद्रनील संग अपने सैपरेशन के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि इंद्रनील ने अपनी शादी के दौरान उन्हें धोखा दियाय. इसके बावजूद, वह अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश में दो साल तक साथ रहीं, लेकिन फिर उन्होंने छोड़ने का ही फैसला किया.

बरखा का इंद्रनील संग शादी टूटने पर छलका दर्द
दरअसल सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में, बरखा ने स्वीकार किया कि उन्हें अभी भी नहीं पता कि उनकी शादी में क्या गलत हुआ. बरखा ने कहा, "इंद्रनील ने शादी से बाहर निकलने का फैसला किया, जिसका कारण वह खुद ही जानते हैं. अगर यह मेरे हाथ में होता, तो मैं अभी भी शादीशुदा होती. हमारी शादी अच्छी रही. चार साल तक, मुझे लगातार लगता रहा कि काश मैं हर चीज में कमतर होती, शायद चीजें ठीक हो सकती थीं. बेवफाई, धोखा, एक चॉइस है. दूसरी चॉइस वह है जो आप उसके बाद करते हैं."

ईशा साहा संग इंद्रनील के अफेयर रूमर्स पर क्या बोलीं बरखा
बरखा ने कहा कि उन्हें अपनी शादी को बचाने की कोशिश करने का कोई पछतावा नहीं है. जबकि कुछ लोगों ने उनकी कोशिशों पर सवाल उठाए, उन्हें लगा कि दूसरों के लिए बाहर से जज करना आसान था. उन्होंने बंगाली अभिनेत्री ईशा साहा के साथ इंद्रनील के अफेयर की अफवाहों के बारे में भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने उनसे इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि उनका जवाब संतोषजनक नहीं था. उन्होंने कहा, "इंद्रनील ने एक चॉइस चुनी, शायद अब वह इसे सही ठहरा सकें. वह सौ कारण दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें अपने एक्शन को सही ठहराना है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Barkha Bisht (@barkhasengupta)

विश्वासघात नहीं कर सकती बर्दाश्त
अभिनेत्री ने कहा कि इस एपिसोड के बाद उनका आत्मविश्वास डगमगा गया था. उन्होंने कहा, "जो दिल का टूटना कहते हैं- मैंने इसे महसूस किया. ये फिजिकल दर्द जैसा लगता है. ये एक ऐसा एक्सपीरियंस था जिससे मुझे गुजरना पड़ा. उस समय ह्यूमैनिटी में मेरा विश्वास टूट गया, न कि शादी या प्यार में मेरा विश्वास और यह अभी भी कहीं न कहीं टूटा हुआ है. एक महिला के साथ सबसे बुरी चीज जो आप कर सकते हैं, वह है उसका विश्वास तोड़ना क्योंकि वह विश्वासघात बर्दाश्त नहीं कर सकती.”

ये भी पढ़ें:-क्या इस दिग्गज क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? IPL मैच में दोनों दिखे साथ, तस्वीर वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget