एक्सप्लोरर

'बागेश्वर बाबा' के बिना नहीं होती अनंत अंबानी की शादी? रातोंरात ऑस्ट्रेलिया से आए थे धीरेंद्र शास्त्री, लेने के लिए भेजा था अपना विमान

Bageshwar Dham Sarkar On Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बागेश्वर धाम सरकार भी शामिल हुए थे. उन्होंने अनंत को अपना दोस्त बताते हुए उनकी शादी पर खुलकर चर्चा की है.

Bageshwar Dham Sarkar On Anant Ambani Wedding: दुनिया के टॉप रईसों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा दुनियाभर में हुई थी. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश की हर क्षेत्र की दिग्गज और मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं.

गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने इसी साल 12 जुलाई को मुंबई में वर्ल्ड जियो सेंटर में धूमधाम से शादी रचाई थी. 12 जुलाई को शुभ विवाह के बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद सामारोह रखा गया था. जबकि 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गाय था.

अंबानी परिवार के इस विवाह समारोह में देश दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. वहीं अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने के लिए बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे थे.

अब बागेश्वर बाबा ने एक पॉडकास्ट में अनंत अंबानी की शादी पर खुलकर चर्चा की. आइए जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अंबानी परिवार की इस हाई प्रोफाइल वेडिंग पर क्या-क्या कहा है?

'बागेश्वर धाम सरकार' ने अनंत अंबानी को बताया अपना दोस्त

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bageshwar Dham Sarkar Official (@iambageshwardhamsarkar)

बागेश्वर धाम सरकार ने हाल ही में पत्रकार सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उनसे अनंत अंबानी की शादी को लेकर भी सवाल किया गया. सुशांत ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कहा कि आपकी एक यात्रा की बड़ी चर्चा है. आपके लिए प्राइवेट जेट आया और आप अंबानी जी के बेटे की शादी में गए. कैसी थी वो शादी?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि, 'बहुत अच्छी. सनातन के लिए बहुत अच्छी. आज तक हमने इस वार्ता को किसी को नहीं कहा. अनंत हमारे बहुत प्रिय मित्र हैं. उनका जो हमारे प्रति स्नेह है उसको हम भूल नहीं सकते. क्योंकि हम इतने समर्थ नहीं है, धनवान भी हम हैं नहीं. उनका सनातन और संतों की केयर करना हमें भा गया.

अनंत ने धीरेंद्र शास्त्री के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा था प्राइवेट जेट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bageshwar Dham Sarkar Official (@iambageshwardhamsarkar)

बागेश्वर बाबा ने आगे बताया कि, जामनगर में उनकी अनंत अंबानी से मुलाकात हुई थी. बाद में उन्होंने उन्हें अपनी शादी में इनवाइट किया था. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, 'उन्होंने (अनंत अंबानी) ने कहा था शादी में आना. हम ऑस्ट्रेलिया में थे. उनके जो साथ में थे उन्होंने कहा था कि हवाई जहाज जो जाएगा वो ही आपको वापस छोड़ भी देगा. हमने कहा कैसे आएंगे जाएंगे बहुत समय लगेगा. कथा चल रही है.

अनंत ने कहा था- आप नहीं आओगे तो शादी नहीं करुंगा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि, मुझे अनंत अंबानी दादा बोलते हैं. उन्होंने कहा कि दादा आपको आना है आप नहीं आएंगे तो मैं शादी नहीं करुंगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया से फिर रातोंरात अनंत द्वारा भेजे गए प्राइवेट जेट में सवार होकर धीरेंद्र शास्त्री अनंत की शादी में शामिल हुए थे. वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया वापस भी चले गए थे, क्योंकि वहां सिडनी में उनकी कथा चल रही थी.

यह भी पढ़ें: अमिताभ-रजनीकांत के बारे में क्या बोले बागेश्वर धाम सरकार? सुनाया अंबानी की शादी में मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget