एक्सप्लोरर

Box Office: 'बधाई हो' का धुआंधार प्रदर्शन, चार दिनों में कलेक्शन 45 करोड़ पार

आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर इतना जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं कि इस फिल्म के साथ रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' फीकी पड़ गई है. यहां जानें 'बधाई हो' का चार दिनों का कलेक्शन.

नई दिल्ली: दशहरे पर रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर दिनों दिन शारदार प्रदर्शन कर रही हैं. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए है, हर दिन फिल्म की कमाई लगातार बढ़ी है. चार दिनों में इस फिल्म का कलेक्शन 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. फिल्म के बजट के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन जबरदस्त है. वीकेंड के साथ-साथ इस फिल्म को दशहरे की छुट्टी का भी फायदा मिला है.

शानदार ओपेनिंग के बाद इस फिल्म ने चौथे दिन 13.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जो कि हर दिन होने वाली कमाई में सबसे ज्यादा है. फिल्म ने चार दिनों में 45.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. यहां देखें फिल्म का अब तक का Daywise कलेक्शन:

Day 1-       7.29 करोड़ रुपए Day 2-     11.67 करोड़ रुपए Day 3-     12.60 करोड़ रुपए Day 4-     13.50 करोड़ रुपए Total-     45.06 करोड़ रुपए

आपको बता दें कि ये फिल्म 'मध्य प्रदेश' में सिनेमा स्ट्राइक के कारण रिलीज नहीं हुई है. साफ है कि फिल्म इस राज्य में भी रिलीज होती तो कलेक्शन इससे भी बेहतर होता. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की अब तक की कमाई के सभी आंकड़े ट्वीट के जरिए साझा किए हैं.

फिल्म की पूरी टीम इस शानदार कमाई से काफी खुश है. इस फिल्म को समीक्षकों ने भी शानदार बताया है और रेटिंग भी अच्छी दी है. फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है और कमाई के आंकड़े बताते हैं कि ये फिल्म दर्शकों को भी पसंद आ रही है.

ये कमाई इस लिहाज से भी अच्छी मानी जा रही है क्योंकि इस फिल्म के साथ अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' भी रिलीज हुई है. समीक्षकों ने इस फिल्म को बहुत ही खराब बताया है.

आपको बता दें कि 'बधाई हो' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है. इसमें आयुष्मान और सान्या के साथ गजराज राव, नीना गुप्ता, सुरेखा सीकरी मुख्य किरदार में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget