एक्सप्लोरर

Badhaai Ho: आयुष्मान और सान्या की फिल्म को मिली मिली शानदार ओपनिंग, जानें कलेक्शन

Badhaai Ho Box Office Collection, day 1: इस फिल्म को समीक्षकों ने भी शानदार बताया है और रेटिंग भी अच्छी दी है. फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है और कमाई के आंकड़े बताते हैं कि ये फिल्म दर्शकों को भी पसंद आ रही है.

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के मामले में 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म को समीक्षकों ने भी शानदार बताया है और रेटिंग भी अच्छी दी है. फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है और कमाई के आंकड़े बताते हैं कि ये फिल्म दर्शकों को भी पसंद आ रही है. मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं और बताया है कि फिल्म ने कुल 7.29 करोड़ की कमाई की है. उन्होंने लिखा है कि वीकेंड में ये फिल्म और भी अच्छी कमाई कर सकती है.

ये कमाई इस लिहाज से भी अच्छी मानी जा रही है क्योंकि इस फिल्म के साथ अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' भी रिलीज हुई है. समीक्षकों ने इस फिल्म को बहुत ही खराब बताया है. यहां तक कि ज्यादातर समीक्षकों ने इस फिल्म एक या डेढ़ रेटिंग दी है.

'बधाई हो' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है. इसमें आयुष्मान  और सान्या के साथ गजराज राव, नीना गुप्ता, सुरेखा सीकरी मुख्य किरदार में हैं.

इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' आ चुके है जिसे काफी पसंद किया गया है. इस महीने आयुष्मान की ये लगातार दूसरी फिल्म है. वहीं सान्या मल्होत्रा इससे पहले 'दंगल' और 'पटाखा' में नज़र आ चुकी है. इन दोनों फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए तारीफें बटोर रही सान्या को 'बधाई हो' में काफी सराहा जा रहा है.

फिल्म की कहानी

इसकी कहानी का खुलासा ट्रेलर के साथ ही हो गया था. इसमें दिखाया गया है कि बुढ़ापे में आयुष्मान खुराना की मम्मी नीना गुप्ता और गजराज राव अपना तीसरा बच्चा पैदा करने जा रहे हैं. इस बात की वजह से समाज में उनका मजाक उड़ाया जाता है. फिल्म ये दिखाती है कि समाज से ज्यादा आपकी अपनी और अपने परिवार की खुशी मायने रखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget