एक्सप्लोरर

BMCM Box Office Collection Worldwide Day 2: बड़े मियां छोटे मियां’ ने दुनियाभर में मचाया बवाल, दो दिनों में 50 करोड़ के हुई पार, जानें कलेक्शन

BMCM Box Office Collection Worldwide Day 2: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वर्ल्डवाइड ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

BMCM Box Office Collection Worldwide Day 2: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म का अजय देवनग की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ से क्लैश हुआ था. हालांकि कमाई के मामले में ‘मैदान’ बड़े मियां छोटे मियां’ पर भारी पड़ रही है. वहीं वर्ल्डवाइड भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म धमाल मचा रही है. चलिए जानते हैं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने दुनियाभर में रिलीज के दो दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में एक्शन भी है और कॉमेडी भी. इसी के साथ ये फिल्म दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल डोज दे रही है. हालांकि फिल्म को क्रिटक्स और ऑडियंस से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था बावजूद इसके ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड भी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जादू चल गया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दो दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

इसके मुताबिक अक्षय और टाइगर की फिल्म ने दो दिन में ही हाफ सेंचुरी लगा दी है. प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक

  • ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के दो दिनों में वर्ल्डवाइड 55.14 करोड़ की कमाई कर ली है.  
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 36.33 करोड़ की कमाई की थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent)

बड़े मियां छोटे मियां’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?
‘बड़े मियां छोटे मियां’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन डबल डिजीट में कारोबार किया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन आधा रह गया. फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के पहले दिन 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 23.25 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ स्टार कास्ट
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक दिलचस्प खलनायक की भूमिका में हैं. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया है. इसे मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन जैसी लोकेशन पर शूट किया गया है.

ये भी पढ़ें:-दिव्या भारती की मौत की क्या थी असल वजह? सालों बाद इस एक्टर ने खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget