एक्सप्लोरर

Bad Newz Box Office Collection Day 3: पर्दे पर खूब जम रही विक्की-तृप्ति की जोड़ी! देखें 'बैड न्यूज' का संडे कलेक्शन

Bad Newz Box Office Collection Day 3: 'बैड न्यूज' में दर्शकों को विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी का जोड़ी खूब पसंद आ रही है. ऐसे में महज तीन दिन में ही फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Bad Newz Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' रिलीज हो चुकी है. 19 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ये फिल्म फैंस को पसंद आ रही है. यही वजह है कि महज तीन दिन में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म विक्की कौशल की हिट लिस्ट में शामिल हो सकती है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपए रहा. वहीं अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक 'बैड न्यूज' ने रात 10:25 तक 11 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं. इसी के साथ भारत में इस रोम-कॉम फिल्म ने कुल 29.55 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

क्या है फिल्म की कहानी?
'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल्स में हैं. आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी रोमांस-कॉमेडी फिल्म की कहानी हेट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन के एक बेहद असामान्य मामले पर बेस्ड है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी ने सलोनी नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो एक साथ दो अलग-अलग मर्दों से पैदा हुए जुड़वा बच्चों को जन्म दे रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट
धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बने फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के अलावा नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा और फैसल राशिद अहम रोल्स में नजर आए हैं.

विक्की-तृप्ति का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अब विक्की कौशल छत्रपति महाराज की लाइफ से इंस्पायरड फिल्म 'छावा' में दिखाई देंगे. वहीं तृप्ति डिमरी के पास हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भूलैया 3', 'धड़क 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला' वीडियो जैसी फिल्में हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Adnan Shaikh के गेम पर Faisal Shaikh से भिड़े Elvish Yadav, बोले- 'खुलकर बात की तो सेंसर करना पड़ जाएगा'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget