एक्सप्लोरर

पिता Irrfan Khan के निधन से काफी डर गए थे Babil Khan, बताया जिंदगी में किस तरह के आए बदलाव

Babil Khan Life After Irrfan Khan’s Demise: बाबिल खान की डेब्यू फिल्म 'कला' जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. बाबिल इरफान खान के बेटे हैं और उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद उनकी लाइफ कैसी हो गई.

Babil Khan Life After Father Irrfan Khan’s Demise: दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर में से एक थे. उनके अभिनय और अंदाज ने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी. इरफान के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, क्योंकि उनकी पहली फिल्म 'कला' (Qala) नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है. बाबिल अपने पिता को अक्सर याद करते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फोटो-वीडियो शेयर कर फैंस के बीच उनकी उपस्थिति को इसके जरिए जीवित रखते हैं. बाबिल ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में पिता के निधन के बाद जीवन में आए बदलाव का जिक्र किया. 

इरफान खान के निधन के बाद काफी डर गए थे बाबिल 

पिंकविला के साथ बातचीत में, बाबिल ने इरफ़ान के निधन के बाद मुश्किल समय के बारे में बात की और कहा, 'खुद को और अपनी खामियों को स्वीकार करना बहुत मुश्किल था. और ये समझने के लिए कि जब बाबा थे तो आप कौन थे. बाबा ने मुझे जो सुरक्षा दी थी वो अचानक चली गई. मैं वास्तव में डर गया था, बहुत बहुत डर गया था और इसलिए ये बेहद मुश्किल था.' अपनी टीम के बारे में बात करते हुए, उन्होंने उनकी प्रशंसा की और कहा, 'एक दूसरे के लिए जो प्यार, चिंता, देखभाल थी, उसी ने मुझे ताकत दी. क्योंकि उसने मुझे ऐसा महसूस कराया कि ठीक है मैं ठीक हूं. तुम्हें पता है मैं ठीक हो जाऊंगा. मुझे एक टेक करने दो.'

बता दें, न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के साथ दो साल की लंबी लड़ाई के बाद इरफान खान का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था. उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी जिसमें राधिका मदान, दीपक डोबरियाल और करीना कपूर खान नजर आए थे.

कला फिल्म से बाबिल का डेब्यू

'कला' के ऑडिशन के बारे में बात करते हुए, बाबिल खान ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में कभी भी दोबारा विचार नहीं किया और इसके लिए तैयार थे. ये उसी दौरान था जब इरफान खान का निधन हो गया था और वो टूट गए थे और कमजोर थे लेकिन बाबिल के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने उनका काफी सहयोग किया था.

बाबिल खान (Babil Khan) की फिल्म 'कला' (Qala) का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है. इसमें तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी नजर आएंगे. फिल्म में एक गायिका और उसकी मां के बीच के जटिल संबंधों को दिखाया जाएगा. 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है.

ये भी पढ़ें:

आधी रात में भी 'Chakda Xpress' की शूटिंग में बिजी अनुष्का शर्मा, सामने आई सेट से ये तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget