एक्सप्लोरर

आधी रात में भी 'Chakda Xpress' की शूटिंग में बिजी अनुष्का शर्मा, सामने आई सेट से ये तस्वीर

Chakda Xpress: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने फिल्म के नाइट शूट की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Anushka Sharma Pics: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई हैं. बहुत जल्द अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करती दिखाई देंगी. मौजूदा समय में अनुष्का पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग में दिन रात बिजी चल रही हैं. इस बीच अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर चकड़ा एक्सप्रेस के सेट से लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है. 

अनुष्का शर्मा ने शेयर की लेटेस्ट फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेशक फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में बुधवार को अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो को शेयर किया है. दरअसल, अनुष्का की ओर से शेयर की गई ये फोटो उनकी आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस के सेट से नाइट शूट की है.

इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की गई अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर लिखा है-'नाइट शूट येह्ह'. ये पहला मौका नहीं है जब सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की चकड़ा एक्सप्रेस के सेट की तस्वीरें सामने आईं, इससे पहले टीम इंडिया की ड्रेस में अनुष्का की कई फोटो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं. टीम इंडिया की पूर्व वुमेंस ऑल राउंडर झूलन गोस्वामी की इस बायोपिक के लिए अनुष्का शर्मा कड़ी मेहनत कर रही हैं.


आधी रात में भी 'Chakda Xpress' की शूटिंग में बिजी अनुष्का शर्मा, सामने आई सेट से ये तस्वीर

कब रिलीज होगी अनुष्का शर्मा की ये फिल्म

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आईं थी. चार साल के लंबे इंतजार के बाद अनुष्का अभी तक किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं. ऐसे में अनुष्का शर्मा के चाहने वाले उनकी अपमकिंग फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress)  का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली चकड़ा एक्सप्रेस की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल फरवरी में ये फिल्म रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 'मेरे हाथ में पिस्टल होती तो मैं उसे गोली मार देता' जानें नादव लैपिड को लेकर किसने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget