एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या से गहरे सदमे में शिल्पा शेट्टी, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, देखें वीडियो

Baba Siddique Shot Dead: बाबा सिद्दीकी की हत्या से शिल्पा शेट्टी को गहरा सदमा लगा है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कार में बैठी फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं.

Shilpa Shetty Cries As Baba Siddique Shot Dead: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया. बाबा सिद्दीकी के ना सिर्फ राजनीतिक जगत में बल्कि बॉलीवुड से भी गहरे ताल्लुक थे. ऐसे में बाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड सितारों को भी गहरा सदमा पहुंचा है. उनको गोली लगने की खबर मिलते ही कई फिल्मी हस्तियां लीलावती अस्पताल पहुंचीं जहां बाबा सिद्दीकी का इलाज चल रहा था. इस दौरान शिल्पा शेट्टी भी पति राज कुंद्रा के साथ अस्पताल पहुंचीं.

शिल्पा शेट्टी को बाबा सिद्दीकी के यूं अचानक दुनिया से चले जाने पर काफी चोट पहुंची है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. व्हाइट कलर की शर्ट पहने कार की बैक सीट पर बैठीं शिल्पा शेट्टी रोतीं और टिशू पेपर से अपने आंसू पोछती दिखाई दे रही हैं. इससे पहले सामने आए वीडियो में शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा के साथ कार से उतरकर हॉस्पिटल में जाते देखा गया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ये सितारे भी अस्पताल पहुंचे
शिल्पा शेट्टी के अलावा कई दूसरे सितारे भी देर रात लीलावती अस्पताल के बाहर नजर आए. संजय दत्त पहले शख्स थे जो बाबा सिद्दीकी को गोली लगने की खबर सुनते ही हॉस्पिटल पहुंचे थे. इसके बाद वीर पहाड़िया और सलमान खान भी दिखाई दिए. न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान बिग बॉस 18 की शूटिंग बीच में छोड़कर बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने पहुंचे थे.

क्या है मामला?
बाबा सिद्दीकी को शनिवार शाम निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर में तीन अनजान लोगों ने गोली मारी दी थी. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा अभी भी फरार है. 

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या, शूटिंग छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget