एक्सप्लोरर

जानिए- बाबा सिद्दीकी और दत्त फैमिली का कनेक्शन, बेटे की तरह मानते थे सुनील दत्त

Baba Siddique- Dutt Family Connection: बाबा सिद्दीकी और दत्त फैमिली का सालों पुराना रिश्ता रहा है. सुनील दत्त एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को अपने बेटे की तरह मान देते थे.

Baba Siddique Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने राजनीति के साथ बॉलीवुड जगत के लोगों को भी हिलाकर रख दिया है.  बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड से काफी अच्छे संबंध थे. वे शाहरुख-सलमान के अलावा संजय दत्त के भी काफी करीबी थे और दत्त फैमिली से उनका संबंध सालों पुराना था. 

दत्त फैमिली से था बाबा सिद्दीकी का गहरा नाता
बाबा सिद्दीकी के करीबी बताते हैं कि बॉलीवुड के साथ उनके संबंध की शुरुआत संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के साथ हुई थी.  दोनों एक-दूसरे के काफी करीबी थे. कहा जाता है कि सुनील दत्त सिद्दीकी को बेटे की तरह मानते थे. उनके जाने के बाद संजय दत्त और प्रिया दत्त से भी बाबा सिद्दीकी ने अच्छे संबंध रखे. दत्त और सिद्दीकी परिवार काफी नजदीक थे, अक्सर इफ्तार समेत अन्य फैमिली पार्टी में वे साथ शामिल होते थे.

मुश्किल घड़ी में दत्त फैमिली के साथ खड़े रहे थे बाबा सिद्दीकी
कहा तो यह भी जाता है कि जब संजय दत्त आर्म्स एक्ट में फंसे थे, तो बाबा सिद्दीकी उस मुसीबत की घड़ी में  उनके साथ खड़े थे. इसके अलावा संजय की बहन प्रिया दत्त की जब राजनीति में एंट्री हुई तो उन्होंने उनकी भी काफी मदद की. यही कारण है कि एनसीपी नेता की हत्या की जानकारी होते ही संजय दत्त सबसे पहले अस्पताल पहुंचने वालों में थे.


जानिए- बाबा सिद्दीकी और दत्त फैमिली का कनेक्शन, बेटे की तरह मानते थे सुनील दत्त

बाबा सिद्दीकी की हत्या से गमगीन हुईं प्रिया दत्त
प्रिया दत्त भी बाबा सिद्दीकी को देखने लीलावती अस्पताल गई थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बाबा सिद्दीकी की दुखद मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं. बाबा सिर्फ एक राजनीतिक सहयोगी नहीं थे, बल्कि वह मेरे परिवार के सदस्य थे. मेरे पिता के लिए बाबा सिद्दीकी एक बेटे की तरह थे और मेरे लिए वह एक भाई और एक प्यारे दोस्त थे."

उन्होंने आगे लिखा कि "मेरे पिता की राजनीतिक यात्रा के दौरान और उसके बाद भी वे हमेशा उनके साथ खड़े रहे. जब मैंने राजनीति में एंट्री की, तो उन्होंने मुझे इसके उतार-चढ़ाव के दौरान मार्गदर्शन किया और अपना सपोर्ट दिया था.  उनका जाना परिवार के किसी सदस्य के चले जाने जैसा है, भाभी, जीशान और अर्शिया के लिए मेरा दिल दुख रहा है. भगवान उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. उनकी आत्मा को शांति मिले."

शाहरुख-सलमान से भी बाबा सिद्दीकी की थी अच्छी दोस्ती
दत्त फैमिली के अलावा सलमान और शाहरुख खान से भी सिद्दीकी की अच्छी दोस्ती थी. कई साल से दोनों के बीच चल रहे झगड़े को खत्म कराने में बाबा सिद्दीकी की महत्वपूर्ण भूमिका थी.दरअसल, बॉलीवुड में साल 2008 में एक ऐसा वक्त भी था, जब सलमान खान और शाहरुख खान के बीच दुश्मनी की दीवार खड़ी हो गई थी. अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों सुपरस्टार में जमकर बहस हुई, जिसके बाद हिन्दी सिनेमा के दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे.

बाबा सिद्दीकी ने शाहरुख-सलमान के बीच सुलह कराई थी
बाबा सिद्दीकी हर साल ईद पर इफ्तार पार्टी का आयोजन करते थे जिसमें टीवी, राजनीति, खेल, फिल्मों से जुड़े कलाकार शिरकत करते थे।. इस पार्टी में हर साल सलमान-शाहरुख भी शामिल होते थे.साल 2013 में बाबा सिद्दीकी ने ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. सलमान खान और शाहरुख खान इस पार्टी में मौजूद थे. इस पार्टी में बाबा सिद्दीकी ने दोनों अभिनेताओं के बीच फिर से दोस्ती कराई थी।

उस पार्टी में जब सलमान सभी से मिल रहे थे, तब उन्होंने कुर्सी पर बैठे शाहरुख खान की ओर भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया था. शाहरुख भी सलमान खान की ओर से बढ़े हाथ को थामते हुए और उनसे गले मिलते नजर आए थे. इसके पीछे बाबा सिद्दीकी ने अहम भूमिका निभाई थी. बाबा सिद्दीकी पार्टी में दोनों सितारों को अपने साथ बातचीत के लिए ले गए थे और दोनों की सालों पुरानी दुश्मनी को खत्म करा दिया था.

ये भी पढ़ें:-बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद Salman Khan की बढ़ी सुरक्षा, एक्टर की फैमिली ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- किसने कितना किया कलेक्शन?
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 15: 'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
Dhamaal 4 BO Collection Day 1: 'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget