एक्सप्लोरर

बाजीगर और खिलाड़ी जैसी हिट फिल्मों के को-प्रोड्यूसर और वीनस कंपनी के निदेशक चम्पक जैन का निधन

हार्ट अटैक आने के बाद चम्पक जैन जमीन पर गिर गये, जिसके‌ बाद उन्हें फौरन पास के ही क्रिटीकेयर अस्पताल में ले जाया गया. मगर अस्पताल में पहुंचने‌ से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

मुंबई: बाजीगर, खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यस बॉस,‌ मैं हूं ना, मेला, जोश, अकेले हम अकेले तुम, आप की खातिर, हंगामा, गरम मसाला, हमराज, मान गये मुगले आजम जैसी दर्जनों हिट और बड़ी फिल्मों के को-प्रोड्यूसर चम्पक जैन का आज शाम 7 बजे के करीब निधन हो गया. वो 52 साल के थे.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के‌ मुताबिक, जानी-मानी म्यूजिक और फिल्म निर्माण कंपनी वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट लिमिटेड के निदेशक चम्पक जैन को उस वक्त हार्ट अटैक आया, जब वो अपने भाईयों के साथ कंपनी के मुंबई में जुहू स्थित दफ्तर में एक मीटिंग में व्यस्त थे. हार्ट अटैक आने के बाद वो जमीन पर गिर गये, जिसके‌ बाद उन्हें फौरन पास के ही क्रिटीकेयर अस्पताल में ले जाया गया. मगर अस्पताल में पहुंचने‌ से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने बताया कि चंपक जैन का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ. सोनू सूद ने एक ट्वीट कर उनके निधन पर दुख भी व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, "चंपक जैन जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. वो बहुत अच्छे शख्स थे. उनके साथ कई यादें जुड़ी हुई हैं. पूरे वीनस परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं. रतन जैन जी, गणेश जैन जी. RIP चंपक सर."

बाजीगर और खिलाड़ी जैसी हिट फिल्मों के को-प्रोड्यूसर और वीनस कंपनी के निदेशक चम्पक जैन का निधन

बता दें कि कुल सात भाईयों रमेश जैन, रतन जैन, गणेश जैन, गिरीश जैन उमेद जैन, भंवर जैन में से चम्पक जैन छठे नंबर के भाई थे. सभी भाई अपनी कंपनी में अलग-अलग जिम्मेदारी संभालते थे और मिलकर फिल्मों का निर्माण करते थे.

ये भी पढ़ें:

छह दिनों में 10 करोड़ ही कमा पाई ‘सांड की आंख’, Housefull 4 के आगे नहीं टिक पाई फिल्म 

अक्षय कुमार के Housefull 4 की बंपर कमाई जारी, छठे दिन रविवार से भी ज्यादा का किया कलेक्शन 

बर्थडे स्पेशल: सलमान खान ने दी थी ऐश्वर्या राय के करियर को नई उड़ान, जानें उनसे जुड़ा ये किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget