एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'बागी 2' का जलवा, जानें पहले हफ्ते का कलेक्शन

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 7 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 7 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है. 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. फिल्म हर रोज ही धमाकेदार कमाई कर रही है. गुरुवार को फिल्म ने 7.95 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कलेक्शन 112.85 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म ने छह दिनों के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली थी.

इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़, दूसरे दिन 20.40 करोड़, तीसरे दिन 27.60 करोड़, चौथे दिन 12.10 करोड़, पांचवे दिन 10.60, छठे दिन 9.10 करोड़ और सातवें दिन 7.95 करोड़ रुपए की कमाई की. कुल मिलाकर ये फिल्म 112.85 करोड़ कमा चुकी है. फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन को देखते हुए प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था लेकिन सलमान खान को मिली सजा के कारण उन्होंने ये पार्टी कैंसल कर दी और सलमान खान से मिलने के लिए जोधपुर रवाना हो गए.

बता दें कि 'बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पटानी, मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं.

इस कमाई से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है. टाइगर श्रॉफ ने वीडियो जारी कर दर्शकों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया. कल सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा टाइगर ने लिखा, "प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे. बागी 2." वीडियो में टाइगर ने कहा, "नमस्कार, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं. मुझे और बागी 2 की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया. बहुत बहुत धन्यवाद जितना शुक्रिया कहूं, उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैं कभी सपनो में भी सोच नहीं सकता था और ना ही ऐसा सपना देखने की जुर्रत कर सकता हूं. जो कुछ हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं."

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'बागी 2' का जलवा, जानें पहले हफ्ते का कलेक्शन

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है. आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद."

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि फिल्म की अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है. दिशा ने फिल्म को कामयाब बनाने के लिए दर्शकों और उनके सभी फैंस का आभार जताया. बता दें कि 'बागी 2' फिल्म साल 2016 की हिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार कमाई की थी. 'बागी' में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. 'बागी2' में टाइगर के साथ दिशा पाटनी हैं और ये दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'बागी 2' का जलवा, जानें पहले हफ्ते का कलेक्शन

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं. एबीपी न्यूज़ ने रिव्यू में लिखा है, ''टाइगर श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्यार है, रोमांस है, एक्शन है, इमोशन है. दो घंटे 20 मिनट की ये फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है कि आखिर आगे क्या होने वाला है.' फिल्म का रीव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget