एक्सप्लोरर

आज रिलीज होगी 'बागी 2', जानें- स्टार कास्ट, बजट, स्क्रीन काउंट सहित पूरी Details

बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं.

नई दिल्ली: दमदार एक्शन से भरपूर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ की फिल्म 'बागी 2' आज सिनेमाघरों में आ रही है. ये फिल्म साल 2016 की हिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार कमाई की थी. 'बागी' में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. 'बागी2' में टाइगर के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं, दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने एक साथ एक वीडियो में काम किया है. 'बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. ये मूवी 45 देशों में रिलीज हो रही है.

यहां है फिल्म के बारे में सारी डिटेल्स-

  • डायरेक्टर- अहमद खान
  • प्रोडयूसर- साजिद नाडियावाला
  • स्क्रिप्ट- हुसैन दलाल (डायलॉग्स)
  • स्क्रीन प्ले- जोजो खान, अब्बास हीरापुर वाला, नीरज कुमार मिश्रा
  • एक्टर- टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा
  • म्यूजिक- Julius Packiam (स्कोर), गाने- मिथुन, आर्को पार्वो मुखर्जी, संदीप शिरोडकर, गौरव रोशिन, प्रनय रिजय
  • सिनेमैटोग्राफी- संथाना कृष्णन रविचंद्रन
  • एडिटिंग- रामेश्वर एस. भगत
  • प्रोडक्शन कंपनी- नाडियावाला ग्रैंडसन कंपनी
  • डिस्ट्रिब्यूशन- फॉक्स स्टार स्टुडियो
  • रिलीज डेट- 30 मार्च
  • फिल्म की अवधि- 144 मिनट (दो घंटे 24 मिनट)
  • बजट- 75 करोड़ (60 करोड़ प्रोडक्शन कास्ट और 15 करोड़ प्रिंट-पब्लिसिटी)
  • स्क्रीन- 3500 भारत, 625 ओवरसीज
  • भाषा- हिंदी

इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी अगली कड़ी बागी 3 का ऐलान भी साजिद नाडियावाला ने कर दिया है जिसमें टाइगर श्रॉफ ही मुख्य भूमिका में होंगे. इसे भी अहमद खान ही डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2018 में शुरू होगी.

'बागी 2' के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है. इसमें दिशा और टाइगर की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. टाइगर और दिशा अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट किए जाते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनकी जोड़ी धमाल मचाएगी.

इसमें जैकलीन फर्नांडिस 'एक दो तीन' पर मोहिनी बन ठुमके भी लगाए हैं. इस गाने पर विवाद भी हो चुका है. फिल्म 'तेजाब' में माधुरी दीक्षित के इस सुपरहिट गीत 'एक दो तीन' को जैकलीन ने अपने अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया है. इसे लेकर मिले जुले रिएक्शन हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जैकलीन ने इसके साथ न्याय नहीं किया है.  'तेजाब' के डायरेक्ट एन चंद्रा 'बाघी 2' के इस गाने को लेकर नाखुश हैं.  इसे लेकर उन्होंने कहा कि ये तो ऐसा ही हुआ जैसे सेन्ट्रल पार्क को बोटेनिकल गार्डन में तब्दील कर दिया जाय.

बता दें कि ओरिजनल गाने को सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था, वहीं गाने के रीमेक वर्जन को गणेश आचार्य और अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया है. सरोज खान और माधुरी दोनों ने इस गाने को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. डायरेक्टर अहमद खान ने इस पर कहा कि , "फीडबैक देना उनकी मर्जी है. मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा. हमने गीत बनाया, कानूनी तौर तरीके से इसके अधिकार खरीदे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget