एक्सप्लोरर

'टाइगर' ने Box Office पर लगाई दहाड़, चार दिनों में कमाई 85 करोड़ के पार

सोमवार को भारत बंद का असर भी इस फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा है.

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दहाड़ दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. फिल्म हर रोज ही धमाकेदार कमाई कर रही है. सोमवार को भारत बंद का असर भी इस फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा है. इस फिल्म ने सोमवार को कुल  12.10 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन 85 करोड़ के पार हो गया है. जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. पहले दिन 'बागी 2' ने 25.10 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 20.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को 27.60 करोड़ रुपये की शानदार वृद्धि देखी गई. वहीं सोमवार को फिल्म ने 12.10 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 85.20 करोड़ का कारोबार कर लिया है. बता दें कि 'बागी 2' को वर्ल्डवाइड 4125 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे भारत में 3500 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. इस लिहाज से इस कमाई को शानदार माना जा रहा है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पटानी, मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं. इस कमाई से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है.  टाइगर श्रॉफ ने वीडियो जारी कर दर्शकों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया. कल सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा टाइगर ने लिखा, "प्यार के साथ..हम हमेशा आभारी रहेंगे. बागी 2." वीडियो में टाइगर ने कहा, "नमस्कार, मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं. मुझे और बागी 2 की टीम के प्रति के अपना प्यार और समर्थन जाहिर करने के लिए शुक्रिया. बहुत बहुत धन्यवाद जितना शुक्रिया कहूं, उतना कम है. मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कोई सपना देख रहा हूं, क्योंकि यह ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैं कभी सपनो में भी सोच नहीं सकता था और ना ही ऐसा सपना देखने की जुर्रत कर सकता हूं. जो कुछ हुआ उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं." उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस हो रहा है. आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने समर्थन में ट्वीट किया और जनता जनार्दन का धन्यवाद, दोस्त, परिवार सभी को उनके प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद." टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि फिल्म की अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है. दिशा ने फिल्म को कामयाब बनाने के लिए दर्शकों और उनके सभी फैंस का आभार जताया. टाइगर' ने Box Office पर लगाई दहाड़, चार दिनों में कमाई 85 करोड़ के पार बता दें कि 'बागी 2' फिल्म साल 2016 की हिट फिल्म 'बागी' का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा शानदार कमाई की थी. 'बागी' में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. 'बागी2' में टाइगर के साथ दिशा पाटनी हैं और ये दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार दिए हैं. एबीपी न्यूज़ ने रिव्यू में लिखा है, ''टाइगर श्रॉफ की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्यार है, रोमांस है, एक्शन है, इमोशन है. दो घंटे 20 मिनट की ये फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं करती. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है कि आखिर आगे क्या होने वाला है.' फिल्म का रीव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का एक आइटम सॉन्ग भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget