एक्सप्लोरर

Azaad Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसें गिन रही है ‘आजाद’, 7 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई राशा-अमन की फिल्म, रुला देने वाला है कलेक्शन

Azaad Box Office Collection:राशा थडानी और अमन देवगन ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसें गिन रही है. ये फिल्म रिलीज के 7 दिन बाद भी 10 करोड़ नहीं कमा पाई है.

Azaad Box Office Collection Day 7: अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने ‘आजाद’ के साथ बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. 17 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ से क्लैश हुआ था. हालांकि नई स्टार कास्ट वाली ‘आजाद’ दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई है. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक है. चलिए यहां जानते हैं ‘आजाद’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘आजाद’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘आजाद’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जो एक घोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में राशा थडानी और अमन देवगन के अलावा अजय देवगन ने भी एक्स्टेंडेड कैमियो किया है. इस फिल्म की बेहद धीमी शुरुआत हुई थी और उसके बाद ये बॉक्स ऑफिस पर लुढ़कती चली गई. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है और इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी रूला देने वाली है. रिलीज के 7 दिन बाद भी ‘आजाद’ 10 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है. ‘आजाद’ की कमाई की बात करें तो

  •  फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.5 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई 1.3 करोड़ रुपये रही.
  • तीसरे दिन ‘आजाद’ ने 1.75 करोड़ का कारोबार किया.
  • चौथे दिन ‘आजाद’ ने 65 लाख रुपये कमाए.
  • पांचवें दिन का कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा.
  • वहीं छठे दिन ‘आजाद’ ने 55 लाख रुपये की कमाई की
  • अब फिल्म की रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आजाद’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 42 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘आजाद’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 6.77 करोड़ रुपये हो गई है.

‘आजाद’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर अब टिकना मुश्किल
‘आजाद’ ने गिरते-पड़ते सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. ये फिल्म रिलीज के चौथे ही दिन लाखों में सिमट गई थी. तब से इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की गई. 80 करोड के बजट मं बनी ये फिल्म  रिलीज के एक हफ्ते बाद भी आधी लागत तो दूर 10 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. फिलहाल ‘आजाद’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. वहीं 24 जनवरी, शुक्रवार से सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' रिलीज हो गई है. ऐसे में ‘आजाद’ का अब बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल लग रहा है. इसी के साथ ये फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बन चुकी है. 

ये भी पढ़ें:-Emergency Box Office Collection Day 7: 'इमरजेंसी' हर दिन कमा रही एक करोड़ लेकिन 7 दिन बाद भी नहीं वसूल पाई आधा बजट, जानें कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget