एक्सप्लोरर

एक ही कॉन्सेप्ट पर बनी 'बाला' और 'उजड़ा चमन' में होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर कई बिग बजट फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं. इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में कभी किसी को नुकसान होता है तो कभी किसी को फायदा. लेकिन ये शायद पहली बार हो रहा है जब एक ही सब्जेक्ट पर बनी दो फिल्में साथ में रिलीज हो रही हैं.

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' का ट्रेलर कल रिलीज किया गया और इसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया. फिल्म को पहले 22 नवंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन अब फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हो रही है. इससे पहले 8 नवंबर को सिद्धार्थ मल्होजत्रा की फिल्म 'मरजावां' रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी.

फिल्मों की रिलीज डेट में की गई इस फेरबदल का कारण 'सोनू के टीटू के स्वीटी' फेम एक्टर सनी सिंह की फिल्म 'उजड़ा चमन' है. दरअसल, ये दोनों ही फिल्में एक ही कॉन्सेप्ट पर बनी हैं. ऐसे में मेकर्स के लिए ये एक बड़ी समस्या है कि ऑडियंस को टिकट विंडो तक कैसे खींचा जाए.

'बाला'

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' में बाल झड़ने की समस्या को दिखाया गया है. इसमें आयुष्मान के किरदार का नाम बाला है. उनके पिता ने उनका ये नाम इसलिए रखा था क्योंकि उनके सिर पर बहुत बाल थे. लेकिन धीरे-धीरे उनके बाल झड़ने लगे. बाल झड़ने की समस्या से बाला को उनके निजी जीवन में काफी स्ट्रगल करना पड़ा. इस फिल्म में बाल झड़ने के साथ-साथ देश में गोरे रंग को लेकर लोगों की मानसिकता का भी जिक्र किया गया है. इसमें आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी.

'उजड़ा चमन'

वहीं, सनी सिंह स्टारर उजड़ा चमन की बात करें तो ये फिल्म भी इसी समस्या को लेकर बनी है. फिल्म का ट्रेलर 30 सितंबर को रिलीज कर दिया गया था. ऐसे में इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. फिल्म में सनी भी एक ऐसे शख्स के किरदार में हैं जिसके 30 साल की उम्र में ही काफी बाल झड़ गए हैं. गंजेपन के शिकार के कारण उन्हें समाज में उनकी उम्र से काफी बड़ा समझते हैं. ऐसे में उन्हें शादी करने में भी काफी समस्याएं होती हैं. इसके बाद उन्हें एक लड़की मिलती है जो थोड़ी मोटी है. लेकिन दोनों एक दूसरे को उनकी कमियों के साथ अपनाने के लिए तैयार हो जाते हैं. इस फिल्म में सनी सिंह के साथ मानवी गगरू और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक हैं. फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी.

अब दर्शक किस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचते हैं इसके लिए तो दोनों ही फिल्मों के मेकर्स और स्टार्स को फिलहाल इंतजार करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला ये सीक्रेट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget