एक्सप्लोरर

दूसरे हफ्ते में भी ज़ोरदार कमाई कर रही है आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15', जानें अब तक का कलेक्शन

जाति के विषय पर बनाई गई अनुभव सिन्हा निर्देशित 'आर्टिकल 15' की समीक्षकों ने जमकर तारीफ की है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ज़ोरदार कमाई कर रही है. अब तक इसने 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

नई दिल्ली: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 15' दूसरे हफ्ते के वीकेंड खत्म हो जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने बुधवार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया और इसके साथ ही इसकी कमाई 50 करोड़ को पार कर गई. छोटे बजट की फिल्म होने की वजह से इसकी कमाई को काफी अच्छा माना जा रहा है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'आर्टिकल 15' की कमाई के आंकड़े अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए शेयर किए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में 34 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. इसके अलावा दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने सिनेमाघरों से 12 करोड़ रुपए बटोरे थे. लेकिन वीकेंड बीत जाने के बाद भी इसकी कमाई लगातार जारी है.

'आर्टिकल 15' ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानि शुक्रवार को 2.65 करोड़ रुपए कमाए थे. इसके बाद शनिवार को 4 करोड़, रविवार को 5.35, सोमवार को 2.02 करोड़, मंगलवार को 1.25 करोड़ और अब बुधवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए की जोरदार कमाई की है. अब तक फिल्म की कुल कमाई 50.83 करोड़ तक पहुंच गई है.

‘आर्टिकल 15’ को पहले सिर्फ शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ का ही सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब फिल्म की टक्कर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन फार फ्रोम होम’ से भी हो रही है. हालांकि इन फिल्मों के बावजूद आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है.

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘आर्टिलक 15’ में आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में हैं. उनके अलावा इशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुत्पा, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और नासर जैसे कलाकार भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म का लेखन अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी ने साथ में किया है. फिल्म 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget